Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मुख्य न्यायाधीश ने गुरु गोरखनाथ का कियादर्शन पूजन

मुख्य न्यायाधीश ने गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन पूजन

Gorakhpur: इलाहाबाद (प्रयागराज) हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन पूजन किया। तकरीबन डेढ़ घंटा तक गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वार्ता करने के बाद वह प्रस्थान किए।

मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल का काफिला, गुरुवार को 5 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। उनके साथ शासकीय न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा, जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, सीजेएम मंगल देव सिंह भी मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पोर्टिको में पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उसके बाद उन्हें अपने साथ शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन के लिए लेकर पहुंचे। जहां वेदपाठी बालकों, मंदिर के पुजारियों एवं पुरोहितो ने विधि विधान से दर्शन एवं पूजन कराया। अखण्ड ज्योति के भी मुख्य न्यायाधीश ने दर्शन किए। उसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष में गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। गोरक्षपीठ की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। जलपान के बीच संवाद का दौर लम्बा चला। 6.30 बजे मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल मंदिर से प्रस्थान के लिए उठे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य न्यायाधीश को अंगवस्त्र एवं टेराकोटा शिल्प से बनी भगवान गणेश जी की मूर्ति स्मृति चिन्ह स्वरूप दिया। आग्रह किया कि वे जब भी गोरखपुर दौरे पर आए मंदिर दर्शन के लिए जरूर आएं। सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य न्यायाधीश को पोर्टिको तक छोड़ने भी आए।

Exit mobile version