Wednesday, February 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Dead in Hotel: होटल के कमरे में मिला सिविल इंजीनियर का शव, पोस्टमार्टम में कैसे हुई मौत उसकी हुई पुष्टि, पुलिस जांच जारी

सदर क्षेत्र के होटल में सिविल इंजीनियर गौरव का शव मिला। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई। कमरे से शराब और दवाएं मिलीं, परिवार सदमे में है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
civil engineer found dead in hotel room
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Civil Engineer Found Dead in Hotel: शाहजहांपुर मे ऋषिकेश के गंगानगर निवासी सिविल इंजीनियर गौरव सक्सेना का शहर के सदर क्षेत्र में स्थित एक होटल से मौत की खबर सामने आई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एएसपी सिटी मौके पर पहुंचे और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। बाद में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया कि व्यक्ति की मौत किसी बीमारी के कारण हुई है। मृतक की ससुराल भी सदर क्षेत्र में ही बताई जा रही है।

मृतक का नाम गौरव था। वह एक फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे सदर के बहादुरगंज इलाके में स्थित स्वागत होटल पहुंचे थे। उन्होंने वहां ठहरने के लिए कमरा मांगा, जिसके बाद होटल स्टाफ ने उन्हें पहली मंजिल पर कमरा नंबर 107 दिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था।

RELATED POSTS

No Content Available

नाश्ता देने पहुंचे कर्मचारी को मिला शव

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल का एक कर्मचारी नाश्ते के लिए पूछने गौरव के कमरे पर पहुंचा। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद जब कर्मचारी ने दरवाजे को हल्का सा धक्का दिया, तो वह खुल गया। अंदर का नजारा देखकर वह घबरा गया। कमरे के फर्श पर गौरव का शव पड़ा हुआ था। उनके पैर कुर्सी पर थे और नाक से खून निकल रहा था।

कर्मचारी ने तुरंत होटल मालिक को इस बारे में बताया। इसके बाद सदर पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार फोरेंसिक टीम और सदर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की जांच की।

कमरे से मिली शराब और दवाएं

जांच के दौरान कमरे में एक भरी हुई शराब की बोतल और दो खाली पौव्वे मिले। इसके साथ ही काफी मात्रा में दवाएं भी कमरे में पाई गईं। पुलिस ने दवाओं समेत कमरे में मौजूद कई चीजों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

गौरव ऋषिकेश में एक कंपनी में सिविल इंजीनियर थे, लेकिन फिलहाल वह नौकरी नहीं कर रहे थे। बताया गया कि वह शराब पीने के आदी थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। गौरव मूल रूप से बरेली के पुराना किला क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में रह रहे थे।

दोस्त से मंगवाई थी दवा

सोमवार को गौरव ने अपने दोस्त शंकर लाल को फोन किया था, जो जलालनगर में शिक्षक हैं। उन्होंने हाथ में हल्की चोट लगने की बात कहकर उनसे दवा मंगवाई थी। शंकर लाल शाम को दवा देने आए थे और थोड़ी देर रुककर चले गए। इसके बाद गौरव होटल में ही देखे गए थे।

बेटे का भावुक संदेश

गौरव शाहजहांपुर आने के बावजूद पास ही स्थित अपनी ससुराल नहीं गए थे और न ही परिवार से संपर्क किया था। मंगलवार सुबह उनके बेटे गरविश ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा था, जिसमें लिखा था, “पापा प्लीज कॉल उठा लो।” इससे पहले गौरव ने भी एक संदेश लिखा था कि “हम शांति चाहते हैं।” इस संदेश का मतलब क्या था, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

होटल मालिक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पहचान पत्र देखकर ही कमरा दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: HotelDeathLocalNews
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
viral video cow attack on little girl

Shocking Viral Video : बेहद डरावनी दिल दहला देने वाली घटना, कैसे गाय के हमले से बच्ची की जान पर बन आई, बड़ा सवाल जिम्मेदार कौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist