Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

PAK से टकराव के बीच CM योगी पहुंचे गंगा एक्सप्रेस-वे, लगाई ‘मुहर’ अब हवाई पट्टी से उड़ान भरेंगे लड़ाकू जेट

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवंबर तक हर हाल में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा कर लिया जाए। साथ ही दो और तीन मई को लड़ाकू विमान उतारे जानें को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Vinod by Vinod
April 27, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। भारत कभी भी पाकिस्तान पर बड़ा हमला कर सकता है। ऐसे में सभी राज्य हाईअर्लट पर रहे। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंच गए। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवंबर तक हर हाल में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा कर लिया जाए। साथ ही दो और तीन मई को लड़ाकू विमान उतारे जानें को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

बता दें, गंगा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी बनाई गई है। यहां दो और तीन मई को हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे जानें हैं। जिसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर जलालाबाद से गुजरे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने हेलिपैड पर सुबह 11.56 बजे उतरा। उन्होंने कार में बैठकर करीब पांच सौ मीटर तक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सेफ रूम में चले गए। यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा यूपीडा व गंगा एक्सप्रेस-वे की निर्माणदायी कंपनी के प्रतिनिधियों से निर्माण की प्रगति जानी।

RELATED POSTS

Ganga Expressway Project Uttar Pradesh

Ganga Expressway: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, खुलने को तैयार, जनता को कब मिलेगा सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे

January 14, 2026
Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार: अब मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में, देखें 12 जिलों का नया रूट मैप!

December 26, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण हर हाल में नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे जाने की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्य जल्द पूरे किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री 12ः30 बजे हेलिकॉप्टर में बैठकर हापुड़ के लिए उड़ गए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी बनाई गई है। यह पहली बार होगा जब किसी एक्सप्रेस-वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान नाइट लैंडिंग करेंगे। इस संबंध में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। दो मई की रात को लड़ाकू विमान उतरेंगे। तीन मई को दिन में लैंडिंग का कार्यक्रम होगा। इसके लिए वायु सेना के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। हवाई पट्टी के आसपास पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों को रोकने के लिए लोहे की बाड़ लगाई गई है।

 

Tags: airstripCM Yogi Adityanathfighter planesGanga Expressway
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Ganga Expressway Project Uttar Pradesh

Ganga Expressway: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, खुलने को तैयार, जनता को कब मिलेगा सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे

by SYED BUSHRA
January 14, 2026

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर निर्माण कार्य...

Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार: अब मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में, देखें 12 जिलों का नया रूट मैप!

by Mayank Yadav
December 26, 2025

Ganga Expressway Travel Time Reduction: उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। मेरठ...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
November 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

by Vinod
November 28, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारपुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post
Vajra Super Shot

क्या है वज्र सुपर शॉट ? जिससे IPL 2025 में खिलाड़ियों को मिलेगी डबल सुरक्षा, पहलगाम हमले के बाद उठाया गया कदम...

Ramjilal Suman

रामजी लाल सुमन के काफिले में अफरातफरी, करणी सेना से तनाव चरम पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist