संभल हिंसा पर सीएम योगी ने कहा,” 500 साल पहले जो बाबर ने किया.. बांग्लादेश और संभल आज वही हो रहा”

संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा न जाए। 

CM Yogi

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने 43वें रामायण मेला के उद्घाटन के दौरान इशारों-इशारों में विपक्ष और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कड़ा हमला किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या में जो काम 500 साल पहले बाबर के एक सिपाही ने किया था, वही आज संभल और पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहा है। इन सबका डीएनए एक जैसा है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जो घटनाएं संभल और बांग्लादेश में हो रही हैं, उनका डीएनए एक ही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु श्रीराम ने समाज और भारत को एकजुट करने का कार्य किया। अयोध्या प्रभु राम के प्रति भारत की श्रद्धा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान राम और जानकी के प्रति श्रद्धा नहीं रखता, उसे एक कट्टर दुश्मन की तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए।

सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायण मेला 1982 में शुरू हुआ था इससे पहले राम मनोहर लोहिया ने देश के विभिन्न हिस्सों में रामायण मेला आयोजित कराया था। डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म इसी अयोध्या जनपद और आज के अंबेडकर नगर में हुआ था। वे अत्यंत शिक्षित थे, लेकिन मंदिर नहीं जाते थे और समाजवादी विचारक थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब तक भारत की आस्था राम, कृष्ण और महादेव पर बनी रहेगी, तब तक देश का कोई भी नुकसान नहीं कर सकता।

लोहिया के बहाने अखिलेश पर तंज 

डॉ. राम मनोहर लोहिया राजनीति में आदर्श के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने आज के समाजवादियों को यह सिखाया था कि सच्चा समाजवादी वही है जो संपत्ति और भौतिक साधनों से मुक्त रहे। लेकिन आज के समाजवादी परिवारवाद में फंस गए हैं। अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दिए बिना उनका अस्तित्व नहीं रह सकता जैसे मछली बिना पानी के तड़पती है। वे लोहिया के नाम पर राजनीति तो करेंगे लेकिन उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से बचते हैं।

यह भी पढ़े: ‘राहुल गांधी देशद्रोही, पूरे देश को दिया धोखा’, संबित पात्रा का बहुत बड़ा खुलासा

Exit mobile version