Saturday, January 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Prayagraj visit News: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, महाकुम्भ की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। सीएम तीन घंटे तक विभिन्न स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
December 12, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Mahakumbh 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi on Prayagraj visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचकर महाकुम्भ-2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री तीन घंटे तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दौरे की शुरुआत पुलिस लाइन हेलीपैड से होगी, जहां वे दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महाकुम्भ के प्रमुख स्थलों और कॉरिडोर्स का दौरा करने, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करने और शोधन संयंत्रों की स्थिति का निरीक्षण करने पर केंद्रित रहेगा। उनका यह दौरा महाकुम्भ के कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की प्राथमिकता को दर्शाता है। साथ ही, प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

महाकुम्भ कार्यों का निरीक्षण

सीएम योगी का दौरा 12:05 बजे Prayagraj केंद्रीय हॉस्पिटल मेला क्षेत्र से शुरू होगा, जहां वे व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12:20 बजे किला घाट पहुंचकर जेटी की स्थिति का जायजा लेंगे। वे 12:30 बजे संगम नोज पहुंचकर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अक्षयवट, हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप कॉरिडोर्स का क्रमशः 12:40 बजे से लेकर 1:05 बजे तक निरीक्षण करेंगे।

RELATED POSTS

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

January 2, 2026
CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

December 24, 2025

दोपहर 1:10 बजे से 1:40 बजे तक मेला प्राधिकरण के अस्थायी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद 1:40 से 2:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

शोधन संयंत्र और अखाड़ा सेक्टर का दौरा

मुख्यमंत्री 2:05 बजे सेक्टर 6 में बने सलोरी एसटीपी के जियो ट्यूब से शोधन का निरीक्षण करेंगे। फिर 2:20 बजे सेक्टर 20 के अखाड़ा सेक्टर का जायजा लेंगे। इसके बाद 2:35 से 2:45 बजे के बीच झूंसी की ओर गंगा पथ मार्ग और छतनाग मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

लखनऊ के लिए रवाना

मुख्यमंत्री 3:00 बजे Prayagraj पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 3:05 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। यह दौरा महाकुम्भ की तैयारियों को सुनिश्चित करने के साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यहां पढ़ें: BHU News: संविदा शिक्षकों के लिए खुशखबरी… नए साल में मानदेय बढ़ा, ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा
Tags: CM Yogimahakumbh 2025Prayagraj Visit
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

CM Yogi In UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम...

CM Yogi UP Cabinet expansion

विधायकों से ज्यादा होमवर्क करके पहुंचे सीएम योगी, चुनाव रणनीति पर नेताओं की गिनाईं खामियां

by Mayank Yadav
December 9, 2025

CM Yogi Homework: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और...

CM Yogi govt Govt

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों पर CM योगी का कड़ा एक्शन: ‘रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं’

by Mayank Yadav
December 8, 2025

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी...

यूपी में रोज़गार क्रांति! योगी राज में 19% से 2.4% पर गिरी बेरोज़गारी दर, युवाओं की बल्ले-बल्ले

by Mayank Yadav
December 5, 2025

CM Yogi UP Employment Mission: उत्तर प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आया है।...

Next Post
‘शावधान’ शादी के मौसम में एक्टिव है ये ‘लुटेरी दुल्हन’, बीजेपी नेता के साथ मनाई सुहागरात फिर ‘मनी’ लेकर इशिका हुई फरार

‘शावधान’ शादी के मौसम में एक्टिव है ये ‘लुटेरी दुल्हन’, बीजेपी नेता के साथ मनाई सुहागरात फिर ‘मनी’ लेकर इशिका हुई फरार

Elon Musk

Elon Musk ने रचा इतिहास, नेटवर्थ पहुंची 400 अरब डॉलर के पार, दूर-दूर तक टक्कर में कोई भी नहींं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version