Thursday, March 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दूसरे दिन जनता दरबार में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

Gulshan by Gulshan
November 10, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इलाज से जुड़ी परेशानियों के समाधान और जरूरतमंदों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं

सीएम योगी ने दिग्विजयनाथ सभागार में जनता दरबार के दौरान लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। किसी ने रास्ता बंद होने की शिकायत की, तो किसी ने आवास और चिकित्सा सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।

RELATED NEWS

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

January 18, 2026
UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

January 18, 2026

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने कई आवेदकों से उनके पत्र भी प्राप्त किए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित के मामलों में लापरवाही न हो और सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए।

एकता यात्रा को देंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आज भी गोरखपुर में प्रवास पर रहेंगे। आज यानी सोमवार को वे सुबह 9:30 बजे वे नगर निगम टाउनहॉल स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचे जहां से उन्होंने ‘एकता पदयात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वे रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

सीएम करेंगे पदयात्रा का नेतृत्व

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह यात्रा टाउनहॉल से गीता वाटिका तक निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं टाउनहॉल से काली मंदिर तक करीब 2 किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे गोलघर काली मंदिर चौक पहुंचकर लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस विशाल एकता यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद का कॉलेज बना विस्फोट का अड्डा, AK-47 और 350kg…

यात्रा का शुभारंभ रानी लक्ष्मीबाई पार्क से होगा और यह महात्मा गांधी प्रतिमा (टाउनहॉल), कचहरी चौराहा, गोलघर, गणेश चौक, काली मंदिर चौक, धर्मशाला ओवरब्रिज, और असुरन चौराहा से होते हुए विशंभर पाठक पार्क, गीता वाटिका पर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री योगी का यह दो दिवसीय प्रवास प्रशासनिक सक्रियता और जनसंपर्क दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है — एक ओर वे जनता की समस्याएं सुन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एकता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को भी सशक्त रूप में सामने ला रहे हैं।

Tags: CM Yogi
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

CM Yogi

गरीबों की दिवाली! सीएम योगी ने एक क्लिक में बांटे 2000 करोड़, खिले चेहरे।

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी...

UP Assembly CM Yogi

योगी सरकार का ‘संडे धमाका’: आज 2 लाख परिवारों के खातों में आएंगे ₹1-1 लाख!

by Mayank Yadav
January 18, 2026

CM Yogi PMAY 2.0 First Installment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को प्रदेश के...

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

Next Post

दिल्ली में दोहरी मुसीबत ज़हरीली हवा और आवारा कुत्तों से बेहाल जनता

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist