News1India

UPPCS: CM Yogi ने लोक सेवा आयोग की नई वेबसाइट का किया शुभारंभ, उम्मीदवारों को बार-बार फोटो और हस्ताक्षर अपडेट करने से मिली राहत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एक नई वेबसाइट का भी शुभारंभ किया है। सीएम बोलें इस नई वेब पोर्टल के लॉन्च होने से उम्मीदवारों को काफी फायदा होगा। इससे अभ्यर्थी नई भर्तियों के नोटिफिकेशन से लेकर अन्य लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।

इस वेब पोर्टल से उम्मीदवारों को काफी फायदा

उत्तर प्रदेश में शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश में लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए अब अभ्यर्थीयों को परेशानी नहीं होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन के लिए एकल अवसरीय पंजीकरण व्यवस्था तथा आयोग की नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस वेब पोर्टल के लॉन्च होने से उम्मीदवारों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर सीएम ने आयोग को भावी योजनाओं, चयन कैलेंडर आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बीते साढ़े पांच सालों में राज्य सरकार ने एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से चयन प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करते हुए साढ़े पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है। इसमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी भूमिका रही है।

फोटो अपलोड करना भी अब होगा आसान

प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज से प्रारंभ हो रही एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) व्यवस्था से अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा होगी। दिए गए वेबसाइट https://otr.pariksha.nic.in/ के माध्यम से अब आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न चयन परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी को बार-बार अपना व्यक्तिगत विवरण नहीं देना होगा। वहीं बार-बार फोटो अपलोड को लेकर होने वाली समस्या भी दूर हो जाएगी। आवेदक को अपना फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करना होगा। व्यक्तिगत विवरण एवं फोटो एवं हस्ताक्षर, संसोधन एवं अपडेट करने की सुविधा 24×7 उपलब्ध होगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा देश के युवाओं को मिलेगा।

अब डिजीटली मिलेगी हर सूचना

आयोग की नई वेबसाइट ओ.टी.आर. में दर्ज समस्त सूचनाएं अब डिजिटल रूप में कभी भी और कहीं से भी उपलब्ध होंगी। साथ ही, सरकारी नौकरी की अलग-अलग अधिसूचनाओं के सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर में दर्ज सूचनाएं स्व प्रदर्शित होंगी। इससे अभ्यर्थियों को बहुत सहूलियत होगी। बता दें कि ओटीआर किसी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं है, बल्कि यह केवल आवेदकों की सूचना का संग्रह है, जिसके माध्यम से आवेदक को अपनी प्रोफाइल बनाये रखने की सुविधा के लिए अलग डैशबोर्ड प्रदान किया जा रहा है। नई व्यवस्था के संबंध में प्रतियोगी युवाओं को जागरूक किया जाना चाहिए।

Exit mobile version