News1India

CM Yogi ने की 5 साल बाद की माँ से की मुलाकात, गांववालों संग किया ‘विलेज टूर’

CM Yogi: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की राह में लगे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ इन दिनों कई सालो बाद अपनी माँ से मिलने अपने पैतृक गाँव पहुंचे है।

‘योगी’ का जीवन यापन कर रहे योगी आदित्यनाथ यूपी के विकास के हर सम्भव प्रयास करके, हर वो फैसला लेते है जिससे प्रदेश में रह रहे लोगो को हर सुविधा मिल सके।

हमेशा प्रदेश की तरक्की में लगे रहने वाले सीएम योगी इन दिनों अपने ‘व्यक्तिगत’ दौरे पर है। योगी कल अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे।

वहां उन्होंने अपने पैतृक गाँव जाकर अपनी माँ और बहन से मुलाक़ात की  और साथ ही पिछले 25 सालो से अधूरी अपनी ‘माँ’ की ‘ममता’ को भी आयाम तक पहुंचाया।

गाँव वालो संग योगी ने किया भ्रमण 

कल अपनी माँ से मुलाक़ात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी  (CM Yogi), आज सुबह अपने गाँव वालो के साथ गाँव में घूमते हुए दिखाई दिए। सीएम योगी गाँव के बच्चो को कुछ सीख देते, और उनके साथ खेलते भी नज़र आए।

ऐसा बहुत दिनों बाद हुआ है जब सीएम योगी किसी दिन कोई आधिकारिक काम न करके व्यक्तिगत काम में संलग्न हो। वही, सीएम आज सिर्फ अपने घर में रहकर परिवारीजनों के साथ समय बिताते हुए नज़र आएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे गांव

गुरु की प्रतिमा का किया अनावरण

इससे पहले यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरक्षनाथ कॉलेज में महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद रहे।

3 दिनों के दौरे पर है सीएम(CM Yogi)

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। उप्र में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। मंगलवार को योगी आदित्यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे।

5 साल बाद मां से मिले CM Yogi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। यहां योगी आदित्यनाथ अपनी मां से भी मिले, दरअसल उन्होंने पांच साल पहले अपनी मां से मुलाकात की थी।

(BY: Vanshika Singh)

Exit mobile version