सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

योगी के ‘गरीब मुक्त यूपी’ का सपना धरातल पर उतरने के लिए तैयार, मुख्यधारा से जुड़ेंगे गरीब परिवार

सीएम योगी ने एक साल में यूपी को गरीबी मुक्त राज्य बनाने का सपना देखा है। इस पर अमल करते हुए जनपद में ग्राम सभाओं में गरीबों के उत्थान के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से बेहतर पहल की गई है।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 7, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

अविमुक्त पाण्डेय, महराजगंज। सीएम योगी (CM Yogi) ने एक साल में यूपी को गरीबी मुक्त राज्य बनाने का सपना देखा है। इस पर अमल करते हुए जनपद में ग्राम सभाओं में गरीबों के उत्थान के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से बेहतर पहल की गई है। शासन की जीरो पावर्टी योजना के तहत प्रत्येक गांव से कुल 25 ऐसे परिवारों का चयन कर, उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।

पात्रों को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक गांव पर दो-दो समितियों के गठन के साथ ही सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। एक गरीबों के चिह्नांकन का कार्य करेगी तो दूसरी ग्राम स्तरीय समिति उसका सत्यापन कर डाटा खंड विकास अधिकारी को अग्रसारित करेगी। जिसके बाद अति निर्धन भूमिहीन परिवारों को इसके जरिए गरीबी से उबरने में सहयोग किया जाएगा

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

प्रत्येक ग्राम सभा से 25 परिवारों का होगा चयन

जीरो पावर्टी अभियान (CM Yogi) के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम सभा के अति निर्धन 25 परिवारों का चयन किया जाना है। इस प्रकार से जिले के कुल 882 ग्राम सभाओं में 22050 परिवारों के चयन का लक्ष्य निर्धारित है। जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। इन परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा। चिह्नित परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर फंड) की भी मदद ली जाएगी।

निर्धन परिवारों के चयन के लिए बने चार मानक

निर्धनतम परिवारों का चयन चार मानकों पर किया गया है। पहला आवासहीन। दूसरा कच्चा मकान होना। तीसरा भूमिहीन और चौथा दिहाड़ी मजदूरी से गुजारा करने वाला परिवार है। चारों मानकों (CM Yogi) के साथ यह जरूर देखा जाएगा कि किसी सरकारी योजना का लाभ मिला है या नहीं। गांव में इन गरीबों के चिह्नांकन के लिए ग्राम पंचायत कर्मचारी कैडर एनुमेरेटर टीम गठित की जा रही है। जिसमें रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, समूह सखी और बीसी सखी को नामित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: यूपी के मदरसों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की तैयारी, मिलेगी कामिल और फाजिल की डिग्री?

चिन्हित परिवारों का सत्यापन पंचायत स्तर पर होगा

इनके द्वारा चिह्नित परिवारों के सत्यापन करने के लिए भी ग्राम पंचायत स्तरीय (CM Yogi) समिति का भी गठन हो रहा है। जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, गांव में संचालित सरकारी विद्यालय के हेडमास्टर, दो सबसे पुराने स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष या फिर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके सत्यापन के बाद डाटा फीडिंग के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भेज दिया जाएगा।

सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है योजना

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि जीरो पावटी अभियान के तहत प्रत्येक निर्धन परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। इस योजना से ग्राम पंचायतों में रहने वाले अति निर्धन परिवारों का उत्थान होगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी गरीब योजनाओं से वंचित न रहने पाएं।

Tags: CM YogiUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Delhi News : दिल्ली में अपराध का तांडव! सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 घंटे में 3 हत्याएं, मंत्री से मांगे 50 लाख…

Delhi News : दिल्ली में अपराध का तांडव! सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 घंटे में 3 हत्याएं, मंत्री से मांगे 50 लाख...

तंबाकू और गुटखा खाने की आदत खतरनाक

उत्तर प्रदेश:छोटी उम्र में गुटखे की लत दे रही इन बड़ी बीमारीयों को दावत,यू पी में तम्बाकू सेवन की दरों में इज़ाफ़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In