Sunday, March 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP में अब कहां पर नहीं खुल पाएंगी शराब की दुकान, सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम योगी सख़्त, दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं। हर जिले में सड़क सुरक्षा की बैठक अनिवार्य होगी, ओवरस्पीडिंग और बिना परमिट गाड़ियों पर रोक लगेगी। ब्लैक स्पॉट सुधारे जाएंगे और एक्सप्रेस-वे के पास अस्पताल बनाए जाएंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
CM Yogi on road safety in Uttar Pradesh
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi Strict on Road Accidents, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए।

सीएम ने साफ कहा कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में हर महीने और मंडल स्तर पर हर तीन महीने में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करना जरूरी होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, सहारनपुर और आगरा मंडलों में सिर्फ एक ही बैठक हुई थी, जबकि इसकी संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

RELATED NEWS

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026

बैठक में संबंधित विभागों के मंत्री, शासन स्तर के अधिकारी, सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

सड़क हादसों के बड़े कारण और उपाय

सीएम योगी ने कहा कि ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, गलत साइड में वाहन ले जाना, रेड लाइट जंप करना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। इसके लिए जनता को जागरूक करने की जरूरत है।

उन्होंने एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे शराब की दुकानों को पूरी तरह हटाने का निर्देश दिया। सीएम ने यह भी कहा कि कई जगह शराब की दुकानों के बोर्ड बहुत बड़े होते हैं, जिससे लोगों का ध्यान जाता है। उन्होंने ऐसे बोर्ड छोटे करने के आदेश भी दिए।

बिना परमिट और ओवरलोड गाड़ियों पर रोक

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना परमिट वाली बसें सड़कों पर न दौड़ें। ओवरलोड ट्रकों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों से बिना परमिट के आने वाले वाहनों को बॉर्डर पर ही रोकें। लंबी दूरी तय करने वाले ट्रकों और बसों में कम से कम दो ड्राइवर रखने का निर्देश दिया गया, ताकि ड्राइवर ज्यादा थकान की वजह से लापरवाही न करें।

ब्लैक स्पॉट और अस्पतालों की व्यवस्था

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाएं और वहां जरूरी सुधार किए जाएं, ताकि हादसे कम हों।

साथ ही, सभी एक्सप्रेस-वे के किनारे फूड प्लाजा की तरह अस्पतालों की व्यवस्था करने को कहा गया। हर मंडल मुख्यालय के अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर, एंबुलेंस और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बिना परमिट वाले वाहन, ओवरलोड ट्रक और लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने को कहा गया है। ब्लैक स्पॉट सुधारे जाएंगे और एक्सप्रेस-वे पर अस्पतालों की सुविधा बढ़ाई जाएगी।

Tags: road safety measuresUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Next Post
Uttar Pradesh

अबू धाबी में यूपी की महिला शहजादी खान को फांसी, चार महीने के बच्चे की हत्या का था आरोप

ICAI CA Result 2025

आज जारी होगा सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चैक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist