Site icon News1India

शिक्षा क्षेत्र में UP सरकार की प्रेरणादायक पहल,क्या है प्रोजेक्टअलंकार?मोदी के सामने किया पेश

CM Yogi Project Alankar

CM Yogi’s Project Alankar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परीक्षा थी। दिल्ली में आयोजित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में सभी सीएम ने अपने-अपने राज्यों की योजनाओं और कामों का ब्यौरा दिया। इसी दौरान सीएम योगी ने प्रोजेक्ट अलंकार की जानकारी दी, जिसे काफी सराहना मिली। कुछ राज्यों ने इसे अपने यहां लागू करने की भी इच्छा जताई।

क्या है प्रोजेक्ट अलंकार?

प्रोजेक्ट अलंकार की शुरुआत उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर 2021 को हुई थी। इसका मकसद राज्य के सरकारी माध्यमिक स्कूलों को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत 2,441 सरकारी स्कूलों को 35 मापदंडों (पैरामीटर्स) के आधार पर सुधारा जा रहा है। इन स्कूलों में नई क्लासरूम, साइंस लैब, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, साफ पानी और अच्छे शौचालय जैसी ज़रूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा और साफ-सुथरा माहौल मिल सके। इस योजना का फंड राज्य सरकार, समग्र शिक्षा अभियान, पंचायत, नगर निकाय और कंपनियों के CSR फंड के साथ-साथ लोगों के सहयोग से आता है। इस योजना की निगरानी जिला स्तर पर जिलाधिकारी और राज्य स्तर पर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली समिति करती है।

प्रोजेक्ट अलंकार से क्या बदला?

Project अलंकार लागू होने के बाद सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में अच्छा खासा इज़ाफा हुआ है।

वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच माध्यमिक स्कूलों में नामांकन 23% तक बढ़ा है।

प्राथमिक कक्षाओं (1-5) में वर्ष 2010 से 2024 के बीच बच्चों की उपस्थिति 11.5% बढ़ी है।

उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6-8) में यह वृद्धि 9.6% रही, जो पूरे देश में सबसे ज़्यादा है।

लाइब्रेरी उपयोग 55.2% और लड़कियों के लिए शौचालय की सुविधा 54.4% बढ़ी है।

मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल और अभ्युदय स्कूल

इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल (प्री-प्राइमरी से 12वीं तक) और मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल (प्री-प्राइमरी से 8वीं तक) भी शुरू किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में स्टेम लैब, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और सोलर पैनल जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

साथ ही, प्रदेश के 7 ज़िलों के 11 संस्कृत स्कूलों में कक्षाएं, लैब और बाकी संरचनाएं बन रही हैं। योगी सरकार ने 141 संस्कृत विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 14.94 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

प्रोजेक्ट अलंकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस मॉडल की सफलता को देखकर अन्य राज्यों ने भी इसे अपनाने में रुचि दिखाई है। यह शिक्षा क्षेत्र में यूपी सरकार की एक प्रेरणादायक पहल है।

Exit mobile version