Site icon News1India

CM Yogi : योगी आदित्यनाथ पहुंचे जौलीग्रांट अस्पताल, जाना मां का हालचाल

CM Yogi

CM Yogi : रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से मिलने देहरादून स्थित जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनका स्वागत किया।

चार्टर विमान से देहरादून पहुंचे योगी

CM Yogi आदित्यनाथ राजकीय चार्टर विमान से देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल गए। वहां उन्होंने अपनी 80 वर्षीय मां सावित्री देवी से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।

डॉ. ने दी जानकारी

हिमालयन अस्पताल के निदेशक डॉ. हेम चन्द्र ने जानकारी दी कि सावित्री देवी को आंखों से जुड़ी समस्या के कारण पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : नोएडा में तेज रफ्तार का कहर: रात के अंधेरे में हुआ भयानक हादसा, दो की मौत, 6 घायल

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए अस्पताल के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रही।

Exit mobile version