Site icon News1India

CM Yogi का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को लंच ब्रेक के लिए मिलेंगे आधे घंटे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लंच ब्रेक को घटाकर 30 मिनट यानी आधे घंटे कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने टीम 9 की बैठक के दौरान कहा कि उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लंबे लंच ब्रेक लेने की शिकायतें मिली हैं जिससे कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है. इसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लंच ब्रेक 30 मिनट से ज्यादा न हो.

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के लिए दोपहर 1.30 बजे लंच ब्रेक लेना आम बात हो गई है और दोपहर 3.30 बजे या शाम 4 बजे के आसपास काम पर लौट आते हैं.

ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. वहीं अब सीएम योगी के फैसले से जहां लोगों को राहत मिलेगी. वहीं सरकारी दफ्तर में काम के रफ्तार भी बढ़ेंगे.

Exit mobile version