Site icon News1India

आधे घंटे के लंच ब्रेक के बाद सीएम योगी का कर्मचारियों को सख्त निर्देश, कार्यालयों में देर से आने पर कड़ी होगी कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दोबारा आने के बाद सरकारी कार्यालयों में सख्ती कड़ी कर दी गई है। सीएम योगी ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है। अब सरकारी कार्यालयों में देर से आने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम ने सीनियर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि अब कोई भी दफ्तर देर से आए तो कार्रवाई होगी। कोई फाइल 3 दिन से ज्यादा नहीं रुकनी चाहिए। देर से आने वाले मनमानी करने वाले अफसरों पर नजर रहेगी। मनमानी करने वाले अफसरों पर सीएम का हंटर चलेगा। अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके पहले सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि लंच में समय बर्बाद ना करे। मुख्यमंत्री ने टीम 9 की बैठक के दौरान कहा कि उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लंबे लंच ब्रेक लेने की शिकायतें मिली हैं जिससे कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है। इसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लंच ब्रेक 30 मिनट से ज्यादा न हो। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के लिए दोपहर 1.30 बजे लंच ब्रेक लेना आम बात हो गई है और दोपहर 3.30 बजे या शाम 4 बजे के आसपास काम पर लौट आते हैं। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।वहीं अब सीएम योगी के फैसले से जहां लोगों को राहत मिलेगी। वहीं सरकारी दफ्तर में काम की रफ्तार भी बढ़ेंगे।

Exit mobile version