Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यूपी में आयोग ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा कैलेंडर

UPPSC Exam Calendar 2023: यूपी में आयोग ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा कैलेंडर, देखें कौन-कौन सी भर्ती परीक्षाएं होंगी कब ?

उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा कैलेंडर। इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर में परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव किए गए। वहीं आयोग इस साल 08 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा।

UPPSC ने 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद जरूरी खबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। UPPSC जारी कैलेंडर के मुताबिक, आयोग इस साल 08 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा। UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2023 के माध्यम से आयोग ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है। UPPSC कैलेंडर 2023 के अनुसार, जनवरी 2023 से अक्तूबर 2023 तक विभिन्न परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।

परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी

बता दें की, UPPSC ने अपने परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से कुल 8 भर्ती परीक्षाओं की डेट घोषित की है। इनमें UP PCS, APO समेत अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। वहीं UP PCS प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार बाकी की अन्य परीक्षाएं एवं उनके आयोजन की तारीखें हमारे द्वारा नीचे विस्तारपूर्वक दी गई हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे आज ही किसी जगह पर इन तारीखें को नोट करके रख लें।

यहां देखे आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती परीक्षा की तिथि

1) चिकित्साधिकारी आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा 2022- 8 जनवरी 2023

2) सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022 – 9 जनवरी – 10 जनवरी तक

3) उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा – 12 फरवरी 2023

4) खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 – 19 मार्च 2023

5) सम्मिलित राज्य अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा – 14 मई 2023

6) उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज मुख्य परीक्षा – 23, 24 और 25 मई 2023

7) सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा – 23 सितम्बर 2023

8) सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा – 9 अक्टूबर

Exit mobile version