महाराष्ट्र और झारखंड पर कांग्रेस का फोकस, उत्तर प्रदेश के उपचुनाव से बनाई दूरी

‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।

UP By Election 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड के महत्वपूर्ण चुनावों के बीच, उत्तर प्रदेश (UP By Poll 2024) में एक छोटा चुनाव भी हो रहा है। इसे छोटा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि केवल नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि चुनाव का आकार छोटा है, लेकिन मुकाबला बेहद अहम और बड़ा होने वाला है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जिसने सभी को हिला कर रख दिया है, बता दें, कि कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह अब राज्य में होने वाले उपचुनावों में हिस्सा नहीं लेगी। इस फैसले के बाद राज्य में कांग्रेस के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस ऐलान के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य क्या होगा। कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे या चौथे स्थान पर रहे, जिससे पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यूपी में जिन नौ सीटों पर चुनावों की तारीख़ों का ऐलान कर दिया गया है, उनमें –

बता दें, कि इन सभी नौ सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सभी सीटों पर चुनाव उनकी पार्टी के सिंबल पर लड़ा जाएगा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह जानकारी साझा की। उनकी इस पोस्ट से यह संकेत मिले हैं कि उन सीटों पर, जहां अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है, वहां कांग्रेस के नेताओं को सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही अखिलेश ने स्पष्ट किया कि भले ही सभी 9 सीटों पर सपा के सिंबल का इस्तेमाल होगा, लेकिन यूपी में कांग्रेस के साथ इंडिया अलायंस जारी रहेगा।

 

साइकिल’ के निशान पर होगा चुनाव

बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

Exit mobile version