Site icon News1India

UP: फतेहपुर में मौर्य दंपति जैसा विवाद, पति ने मजदूरी करके पढ़ाया-लिखाया, अफसर बनने पर पंचायत सैक्रेटरी के साथ रहने लगी पत्नी

फतेहपुर में मौर्य दंपति जैसा विवाद, पति ने मजदूरी करके पढ़ाया-लिखाया, अफसर बनने पर पंचायत सैक्रेटरी के साथ रहने लगी पत्नी

फतेहपुर में मौर्य दंपति जैसा विवाद, पति ने मजदूरी करके पढ़ाया-लिखाया, अफसर बनने पर पंचायत सैक्रेटरी के साथ रहने लगी पत्नी

फतेहपुर। उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर से मौर्य दंपति जैसा विवाद सामने आया है। यहां के एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्‍नी को मजदूरी कर पढ़ाया लिखाया। पत्‍नी को ग्राम पंचायत में मिशन प्रबंधक के पद पर नौकरी मिल गई। अब वह पति को छोड़कर ग्राम पंचायत सचिव के साथ रहने लगी है। साथ ही बच्‍चों को भी साथ ले गई है। युवक का आरोप है कि जब वह पत्‍नी और बच्‍चों से मिलने चित्रकूट से फतेहपुर आया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित युवक ने डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्या की तरह इस घटना को लेकर भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

पति ने लगाया मारपीट का आरोप

बता दें कि चित्रकूट के थाना रैपुरा गांव निवासी सीताशरण पांडेय बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी शादी गांव लोढ़वारा, थाना कर्वी, चित्रकूट की रहने वाली नीलम के साथ 6 मार्च, 2011 को हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दंपती की एक बेटी नैन्सी (9) और 7 साल का बेटा हार्दिक पांडेय है। युवक ने मजदूरी कर अपनी कमाई से ससुराल में मकान बनवाया और पत्नी को पढ़ा-लिखा कर नौकरी के लिए आवेदन कराया। पत्नी को 16 दिसंबर, 2019 को फतेहपुर के बहुआ ब्लॉक में मिशन प्रबंधक के पद पर नौकरी मिल गई। नीलम दोनों बच्चों के साथ बहुआ कस्बे में रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान नीलम का ब्लाक के ग्राम पंचायत सचिव अनूप सिंह से प्रेम- प्रसंग हो गया। बाद में वह बच्चों को लेकर अनूप सिंह के साथ रहने चली गई। सीताशरण ने बताया कि वह दिल्‍ली में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। जब उन्‍हें पता चला कि पत्‍नी बच्‍चों के साथ अनूप सिंह के साथ रहने लगी तो वह फतेहपुर आए। यहां उनके साथ मारपीट की गई और नीलम-बच्‍चों से मिलने नहीं दिया गया। आरोप है कि पत्‍नी की मौजूदगी में उनको पंचायत सचिव अनूप सिंह ने मारपीट कर भगा दिया।

नीलम का आरोप पति है शराबी

दूसरी ओर, पत्‍नी नीलम ने सीताशरण के आरोपों को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि सीताशरण शराब का आदी है और कुछ काम धंधा नहीं करता। वह उससे पैसे लेकर हर महीने दिल्‍ली और मुंबई घूमने चला जाता है। पैसा खत्म होने के बाद घर आता है और शराब पीकर मेरे और बच्चों के साथ मारपीट करता है। इसकी वजह से मैं बच्चों को लेकर अलग रह रही हूं। महिला ने बताया कि अभी कुछ ही दिन पहले ब्लाक परिसर में पति शराब पीकर आया और अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा। इस पर बीडीओ ने डांट-डपट कर उसे बाहर करवाया था। नीलम का कहना है कि जब से उसने पति को पैसे देने बंद कर दिए हैं वह खुन्नस में झूठे आरोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत करता रहता है। वह डीएम और एसपी से मिलकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।

Exit mobile version