रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

5 लाख के तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार का खुलासा, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते दिखाई दे रहे हैं।

by Gulshan
मार्च 25, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP government
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते दिखाई दे रहे हैं। कासगंज जिले के विकास खंड क्षेत्र गंजडुंडवारा के गांव सिकंदरपुर ढाव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 35 लाख रुपये की लागत से बनाए गए तालाब में भ्रष्टाचार, गबन और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था, जिसने अपनी जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं पाई हैं। अब जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है।

तालाब निर्माण पर लगा गंभीर आरोप

गांव सिकंदरपुर ढाव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 35 लाख रुपये से तालाब का निर्माण कराया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि तालाब निर्माण के लिए चिह्नित जगह मानक के विपरीत थी और तालाब खुद कहीं नहीं था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि अवर अभियंता उमेश कुमार ने अपने रिश्तेदारों को ठेका देकर तालाब का निर्माण बिना किए ही विभागीय मिलीभगत से भुगतान कर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव लघु सिंचाई और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस मामले में शिकायत की गई थी।

तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट

जांच के लिए प्रमुख सचिव लघु सिंचाई, लखनऊ द्वारा अधीक्षण अभियंता मेरठ को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद, अधीक्षण अभियंता द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई हापुड के नेतृत्व में जांच की गई। जनवरी माह में टीम ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन तालाब स्थल के आसपास पानी भरा होने के कारण वे वहां तक नहीं पहुंच सके। फिर भी, जांच टीम ने मौके के पास रहने वाले ग्रामीणों से जानकारी जुटाई और शिकायत के बिंदुओं पर जांच की।

यह भी पढ़ें : एक हफ्ते से कर रहे थे मर्डर की रिहर्सल.. जानिए कैसे मुस्कान और साहिल ने…

जांच रिपोर्ट में तालाब निर्माण स्थल के चयन में अनियमितताओं की पुष्टि की गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जिस स्थल पर तालाब का निर्माण किया गया था, वहां गंगा नदी का जल स्तर ऊपर था, जिससे वहां तालाब का निर्माण अप्रासंगिक था। इसके अलावा, शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए गबन के आरोपों की पुष्टि करने के लिए भौतिक सत्यापन में असमर्थता जताई गई, क्योंकि चारों ओर गंगा का पानी भरा हुआ था।

कार्यवाही की लटकी तलवार 

तालाब निर्माण के दायित्वों के निर्वहन के लिए विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता का जिम्मा था। वर्तमान में तैनात अधिशासी अभियंता अभिराम वर्मा और सहायक अभियंता मुकीम अहमद पर तालाब स्थल के चयन की जिम्मेदारी थी, लेकिन जांच में उनके द्वारा इस चयन में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा- कांग्रेस के बाद BSP ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, 2027 के चुनाव के लिए…

रिपोर्ट में पहली दृष्टि से यह साफ हो गया है कि उक्त स्थल पर तालाब निर्माण की आवश्यकता नहीं थी, फिर भी निर्माण करा लिया गया। अब यह सवाल उठता है कि इन अधिकारियों ने मानक के विपरीत गंगा की तलहटी में तालाब का निर्माण कैसे स्वीकृत कर दिया। मामले में अंतिम परिणाम के बाद ही कार्यवाही का फैसला होगा, लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद इन अधिकारियों पर कार्यवाही की संभावना बनी हुई है।

Tags: UP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
GT vs PBKS

गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स का महामुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच ?

Noida

Noida liquor offer: नोएडा में शराब प्रेमियों की मौज... '1 बोतल फ्री' ऑफर से उमड़ी भीड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In