Site icon News1India

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव चल रहा था। महोत्सव में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंची। अक्षरा ने जैसे ही माइक को थामा, वैसे ही पब्लिक ने कदर काटनी शुरू कर दी। पंडाल में मौजूद फैंस एक्साइटेड हो गए और माहौल एकदम काबू से बाहर होने लगा। जमकर हाथापाई हुई। उग्र भीड़ ने बवाल काटा और कुर्सियों को तोड़कर चकनाचूर कर दिया।

रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव समिति ने दर्शकों के लिए सैकड़ों कुर्सियां और अलग-अलग ब्लॉक बनाकर व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ अनुमान से कहीं ज्यादा पहुंच गई। लोग मंच के नजदीक जाने के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। कई युवा पंडाल के खंभों, रेलिंग और ऊपरी हिस्सों पर चढ़कर मोबाइल की फ्लैश लहराते हुए वीडियो बनाने लगे, जिससे सुरक्षा कर्मियों की चिंता बढ़ गई।

फैंस को काबू करने के लिए समिति के सदस्यों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। इसी बीच अक्षरा सिंह अचानक मंच से नीचे उतरकर बैरिकेडिंग के पास पहुंचीं और वहीं से परफॉर्म करना शुरू कर दिया। उनका यह स्टाइलिश मूव देखकर भीड़ पूरी तरह बेकाबू हो गई। आगे बढ़ती भीड़ के दबाव में एक के बाद एक कुर्सियां टूटती चली गईं और देखते ही देखते पंडाल में सैकड़ों कुर्सियां चकनाचूर हो गईं। इनसब कुछ फैंस के बीच हाथापाई भी हुई। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों से भी प्रहार किए।

मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मी कई बार भीड़ को पीछे करने की कोशिश करते रहे, लेकिन उत्साह में डूबे लोग लगातार आगे की ओर धक्का देते रहे। कुछ समय के लिए स्थिति ऐसी हो गई कि पंडाल में आवाजाही तक मुश्किल हो गई थी। कुछ देर के लिए अक्षरा सिंह को कार्यक्रम रोकना पड़ा। वह पंडाल के अंदर चली गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया। इसके बाद फिर अक्षरा सिंह ने अपनी अवाज का जलवा बिखेरा। अक्षरा को देख फिर से पब्लिक जज्बाती दिखी, लेकिन पुलिस के चलते वह आगे नहीं बड़ पाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समर सिंह के कार्यक्रम के दौरान भी कुर्सियां टूटने की घटना हुई थी, लेकिन अक्षरा सिंह के शो में भीड़ कहीं ज्यादा उमड़ी, जिसकी वजह से नुकसान पहले से दोगुना हुआ। महोत्सव समिति ने बताया कि भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल की व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। ताकि आने वाले कार्यक्रमों में ऐसी स्थिति न बने और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में लोगों को अपनी मधुरा आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि कईबार कार्यक्रम के बीच में लोग शोर मचाते दिखे।

 

Exit mobile version