Site icon News1India

Kumbh Cyber Fraud: कुंभ में बुकिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड, यूपी पुलिस ने जारी किया ये अलर्ट

Mahakumb Mela 13

Mahakumbh Cyber Fraud: जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस भीड़ को संभालने के लिए सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं और लोगों की सुविधा के लिए होटल, कॉटेज और गेस्ट हाउस की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसी दौरान, ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने भी अपनी चालें शुरू कर दी हैं। फर्जी वेबसाइट्स और लिंक के जरिए ये अपराधी सस्ते रहने-खाने और घुमाने की सुविधा का लालच देकर लोगों से बुकिंग के बहाने पैसे ऐंठ रहे हैं।

इससे बचाव के लिए यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक जागरूकता वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे साइबर अपराधी ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों को धोखा देकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या वेबसाइट से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

कहां से करें सुरक्षित बुकिंग ?

वीडियो के अंत में बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सही तरीके से होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज की बुकिंग करने का तरीका बताया है। वीडियो में वे कहा गया है, “साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए आपको ठगने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट kumbh.gov.in पर जाना है। वहां से होटल, गेस्ट हाउस और कॉटेज की सूची देखकर अपनी पसंद की जगह चुनें और बुकिंग करें।”

यूपी पुलिस ने दी चेतावनी

यूपी पुलिस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किया है। कैप्शन में लिखा गया है, “महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएं, लेकिन साइबर ठगों के जाल से बचें! केवल अधिकृत वेबसाइट से बुकिंग करें, नहीं तो ठग आपका ठिकाना भी गायब कर सकते हैं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!”

यह भी पढ़ें : 9 जवान शहीद, वाहन को IED विस्फोट से उड़ाया… बीजापुर जिले में बड़ा नक्सली हमला

वीडियो के साथ यूपी पुलिस ने प्रयागराज महाकुंभ में ठहरने के लिए अधिकृत स्थानों की सूची का लिंक भी शेयर किया है। इस सूची को डाउनलोड करके आप उन सभी होटल्स, गेस्ट हाउस और कॉटेज की जानकारी ले सकते हैं, जहां ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। यूपी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे फर्जी वेबसाइट और लिंक से सावधान रहें और सिर्फ आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें। साथ ही, किसी भी सस्ते ऑफर या लालच में आने से बचें। सतर्कता और सही जानकारी से ही आप महाकुंभ का अनुभव सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं।

Exit mobile version