Site icon News1India

अलीगढ़ में छोटे से विवाद में दलित महिला के फाड़े कपड़े, मामला दर्ज

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दो समूहों के बीच खेतों में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। जहाँ झड़प के दौरान 38 वर्षीय दलित महिला के कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ IPC की धारा 323, 354 (बी), 307, 504, 506 और हरदुआगंज पुलिस स्टेशन में एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3 (2)(वीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने कहा कि घटना में दो लोग घायल हो गए, उन्होंने कहा कि मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने दावा किया कि उसे उसके बेटों और कुछ उच्च जाति के लोगों के बीच उनके खेत के पंप से पानी भरने को लेकर झड़प की सूचना मिली थी। पीड़िता ने कहा, “जब मैं वहां पहुंची, तो वे मेरे बेटों को मार रहे थे। मैंने उनसे छोड़ देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और उनमें से एक ने मेरे कपड़े फाड़ डाले और कपड़े उतारने की कोशिश की। उन्होंने मुझे गालियां भी दीं”।

हालांकि, पीड़िता और उसके बेटे भागने में सफल रहे. SP (ग्रामीण) पलाश बंसल ने कहा कि ‘झड़प के दौरान एक समूह के दो लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version