Site icon News1India

Winter havoc in December:12 राज्यों में शीतलहर और कोहरे का कहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

Winter

December Winter: सर्दियों ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोहरे के चलते सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

शीतलहर का बढ़ता प्रकोप

उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर (Winter) और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली में ठंड ने इस सीजन का सबसे निचला स्तर छू लिया है, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक यहां सर्दी का असर बना रहेगा। पंजाब और हरियाणा में पाला गिरने से किसान चिंतित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी शीतलहर और तापमान में गिरावट की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से तापमान तेजी से गिरा है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे से लोग कांपने लगे हैं। अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने के बावजूद ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश जारी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश (Winter) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD ने तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्री गतिविधियां रोकने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ सकता है।

Exit mobile version