Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण बन रहा खतरा, CAQM ने जारी किया ये बड़ा आदेश

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण बन रहा खतरा, CAQM ने जारी किया ये बड़ा आदेश

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली की हवा अब दिल्लीवासियों के लिए जान की दुश्मन बनती जा रही है। राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गंभीर होने की वजह से चारों तक धुंध है। आनंद विहार से कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में साफ- साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली के हालात कितने गंभीर बने हुए हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 (गंभीर) श्रेणी में है। नोएडा में भी एक्यूआई लेवल 562 यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

दिल्ली में AQI 450 के पार पहुंचने के बाद देश की राजधानी में प्रदूषण इमरजेंसी जैसे हालात हो गए है। इसी को देखते हुए दिल्ली में GRAP-4 लागू किया गया है। कल शाम 4 बजे के करीब दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 450 दर्ज किया गया था। बता दें कि 400 से ऊपर AQI को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। इस श्रेणी में हवा सेहत पर काफी बुरा असर डाल सकती है। खतरनाक स्तर पर AQI केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट स्टेशन पर सुबह 7 बजे के करीब AQI 453 दर्ज किया गया। आनंद विहार पर AQI 473 दर्ज किया गया। ITO स्टेशन पर AQI 444 दर्ज किया गया है. वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 411 दर्ज किया गया है. नोएडा सेक्टर 125 के स्टेशन पर AQI 377 रिकॉर्ड हुआ. गुरग्राम के टेरी ग्राम स्टेशन पर AQI 493 दर्ज किया गया.

CAQM ने जारी किया आदेश

अब ऐसे में दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग (CAQM) मे राजधानी में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाले ट्रकों के अलावा दूसरे ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रकों को छूट दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली- एनसीआर में डीजल चलित हल्के वाहनों को चलाने पर भी प्रतिबंध लगाया है। चलिए आपको बताते है कि CAQM ने अपने जारी आदेश में क्या कुछ कहा है-

दिल्ली में प्रदूषण के बीच पराली जलाने की भी घटनाएं

जहां एक तरफ दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है तो इस बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बता दें कि , गुरुवार को 2,666 खेतों पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को यह संख्या 3,634 रही, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक है। मंगलवार को 1,842 और सोमवार को 2,131 घटनाएं दर्ज की गई थी।

Exit mobile version