Delhi से यूपी तक धूल भरी आंधी का कहर, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी के 22 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

दिल्ली से यूपी तक धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बारिश, पूर्वोत्तर में बिजली गिरने और यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Delhi

Delhi weather alert: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। Delhi-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा तक धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और 50 किमी/घंटा तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान है। 1 और 2 मई को इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली से यूपी तक चलेगी धूल भरी आंधी

Delhi मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। 1 मई को राजधानी Delhi में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। 30 अप्रैल से 4 मई के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Delhi

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सहित 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, बिजली गिरने की भी संभावना है जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

29 अप्रैल से 2 मई तक नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ओडिशा में ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों—कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना—में भी अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है।

लखनऊ और उरई का तापमान अपडेट

लखनऊ में 1 मई को गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है। फिलहाल अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उरई सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

Exit mobile version