Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Deoria News : गेंदे की खेती ने बदल दी किस्मत, लीक छोड़कर आगे बढ़े किसान, हो रही है लाखों में कमाई

Deoria News : जिले में गेंदे की खेती किसानों के लिए समृद्धि की एक नई राह बन रही है। अपनी सुंदरता और बहुउपयोगिता के कारण गेंदा फूल न केवल...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवरिया। जिले में गेंदे की खेती किसानों के लिए समृद्धि की एक नई राह बन रही है। अपनी सुंदरता और बहुउपयोगिता के कारण गेंदा फूल न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का हिस्सा है, बल्कि औद्योगिक उपयोग में भी इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। शादी-विवाह, मंदिरों में चढ़ावे और अगरबत्ती निर्माण में इसकी उपयोगिता ने इसे किसानों के लिए एक लाभकारी फसल बना दिया है। वर्तमान समय में मंदिरों, तीर्थ स्थलों, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में गेंदे के फूल की अच्छी खासी मांग है जिसे पूरा करने के लिए जनपद में गेंदे के फूल की आपूर्ति वाराणसी, लखनऊ एवं अन्य निकटवर्ती जनपदों से हो रही है। जनपद में लगभग 95 प्रतिशत फूल बाहर से आ रहा है।

किसान ने की पहल, कम लागत में कमा रहे लाखों रुपए

ग्राम बहोरवा, भाटपाररानी के किसान रविशंकर की कहानी इसकी मिसाल हैं। उन्होंने उद्यान विभाग की अनुसूचित जाति/जनजाति (राज्य सेक्टर) योजना का लाभ उठाते हुए 0.20 हेक्टेयर में गेंदे की खेती की। विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहायता से उन्होंने ₹12-14 हजार के निवेश पर खेती शुरू की। उनकी फसल इतनी अच्छी हुई कि उन्हें करीब एक लाख रुपये से अधिक की आय हुई है। रविशंकर का कहना है, उद्यान विभाग की योजनाओं और समय-समय पर मिली सलाह से खेती में सफलता मिली है। कम लागत में इतना मुनाफा सोचा भी नहीं था।

RELATED POSTS

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

October 11, 2025
UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

September 1, 2025

अनुकूल जलवायु के चलते किसानों को मिली कामयाबी

जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि देवरिया की जलवायु गेंदे की खेती के लिए अनुकूल है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफे वाली फसलों की ओर प्रेरित किया जाए। गेंदे की खेती से जनपद के किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं और यह फसल उनकी आय को कई गुना बढ़ाने में सक्षम है। अभी 19 किसान गेंदे की व्यवसायिक खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे। गेंदे के फूलों की बढ़ती मांग एवं जनपद की अनुकूल जलवायु और सरकारी सहयोग से यहां के किसान एक नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त कर रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है।

सरकार भी दे रही अनुदान, किसानों के लिए खुले तरक्की के द्वार

देवरिया की जलवायु गेंदे की खेती के लिए बेहद अनुकूल है। यहां की मिट्टी और मौसम की परिस्थितियां इस फसल की पैदावार के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं, जिससे कम लागत और मेहनत में भी किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। उद्यान विभाग की योजना के अंतर्गत किसानों को कुल लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जो ₹16,000 प्रति हेक्टेयर तक है। इस योजना ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए नई संभावनाएं पैदा की हैं। जनपद में मंदिरों और धार्मिक आयोजनों की अधिकता है, गेंदे की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Tags: Deoria News
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

by SYED BUSHRA
October 11, 2025

Body Found in Medical College Tank Deoria: देवरिया मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले शव की पहचान अशोक गावड़े के...

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

by Vinod
September 1, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के देवरिया में देररात किन्नरों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर कहर ढाया। स्टेशन पर अवैध...

Deoria News : देवरिया में अनोखी शादी, पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

Deoria News : देवरिया में अनोखी शादी, पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

by Kirtika Tyagi
January 24, 2025

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक असामान्य प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें दो शादीशुदा महिलाओं...

Deoria News

जब भाई बन गया जल्लाद, जरा सी बात पर खो दिया आपा, बहन को मार डाला, जानिए पूरा मामला

by Akhand Pratap Singh
December 25, 2024

अमित मणि त्रिपाठी, देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली के लाला टोली वार्ड (Deoria News) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने...

Deoria News : नौकरी की तलाश है तो तैयार रखिए दस्तावेज, यूपी के इस विभाग में नौकरियों की आई बहार

Deoria News : नौकरी की तलाश है तो तैयार रखिए दस्तावेज, यूपी के इस विभाग में नौकरियों की आई बहार

by Kirtika Tyagi
December 20, 2024

देवरिया। देवरिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मो. इरफान ने जानकारी दी है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के...

Next Post
सड़े हुए सिस्टम का शिकार बने पिता-पुत्र, जिस बेटी की हत्या के आरोप में काटी जेल, वह निकली जिन्दा

सड़े हुए सिस्टम का शिकार बने पिता-पुत्र, जिस बेटी की हत्या के आरोप में काटी जेल, वह निकली जिन्दा

Kushinagar News : सरकारी मदद पानी है तो हो जाइए अलर्ट, कुशीनगर जिला प्रशासन ने किसानों को दी कुछ ऐसी सलाह

Kushinagar News : सरकारी मदद पानी है तो हो जाइए अलर्ट, कुशीनगर जिला प्रशासन ने किसानों को दी कुछ ऐसी सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version