Site icon News1India

ज़िंदगी के लिए जरूरी है ‘दो बूंद’… शुरू हुआ अभियान, हर बच्चे तक पहुंचेगी मेडिकल टीम

Deoria News

देवरिया। जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ महिला अस्पताल (Deoria News) के एमसीएच विंग में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पोलियो की खुराक मिलना बेहद जरूरी है। अर्बन क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ महिला आरोग्य समिति की अध्यक्ष ने किया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष ने इस अभियान की शुरुआत की।

नवजात शिशुओं से पांच साल के बच्चों तक अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर खुराक अवश्य पिलाएं। यह खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करती है। सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा इस खुराक से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य टीम हर घर देगी दस्तक

सीडीओ श्री प्रत्यूष पाण्डेय ने (Deoria News) बताया कि रविवार को पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार और मंगलवार को आशा और एएनएम घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो पहले दिन पोलियो खुराक नहीं ले सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए।

यह भी पढ़े: शादी से दो दिन पहले फौजी पिता की मौत, सैनिक साथियों ने निभाया कन्यादान का फर्ज

पांच लाख बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि इस अभियान के दौरान (Deoria News) करीब 5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन अभियान के संचालन के लिए कुल 1,769 बूथ बनाए गए। सोमवार से घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जाएगी। इसके लिए 115 ट्रांजिट बूथ और 45 मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 226 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

Exit mobile version