Site icon News1India

त्यौहारों से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जंगीपुर में रूट मार्च

Ghazipur : आगामी त्यौहारों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जहां पुलिसकर्मियों द्वारा पैदल गश्त की जा रही है, वहीं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भी शनिवार को जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रूट मार्च किया।

पैदल मार्च

भारी पुलिस फोर्स के साथ डीएम-एसपी ने जंगीपुर थाने से बाजार के रास्ते पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, डाला छठ, देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत नगर पंचायत जंगीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया।

शांती बनाये रखने की अपील

डीएम एसपी द्वारा थाना जंगीपुर से यादव मोड़ होते हुए जंगीपुर बजार का पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांती बनाये रखने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी जंगीपुर एवं अन्य अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे।

Exit mobile version