दिवाली पर बदायूं में दर्दनाक हादसा, ऑटो-मैक्स टक्कर में 6 लोगों की मौत, 5 घायल

दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ऑटो और मैक्स गाड़ी की भीषण टक्कर में छह लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दिल्ली हाईवे पर हुआ, जहां दिवाली मनाने घर लौट रहे लोग अचानक हादसे का शिकार हो गए।

Diwali
Diwali accident: दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार सुबह नोएडा से अपने घर दिवाली मनाने लौट रहे यात्रियों का ऑटो एक मैक्स गाड़ी से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों के इलाज के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा

हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर गुरुवार सुबह सात बजे के करीब हुआ। नोएडा में काम करने वाले ये सभी लोग ऑटो में सवार होकर दिवाली मनाने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, गलत दिशा से आ रही एक मैक्स गाड़ी ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी बीच, पीछे से आ रही एक कार भी नियंत्रण खोकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने की मदद

Diwali हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। मुजरिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। पांच घायलों का उपचार चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दीपोत्सव में अयोध्या ने रचा इतिहास, 25 लाख दीपों और 1121 की आरती से बना नया विश्व रिकॉर्ड!

जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Diwali हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से हादसे की पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न होने के निर्देश दिए। हादसे में जान गंवाने वालों में पाना देवी, सुषमा, कन्हई, अतुल, शीनू और कार्तिक शामिल हैं, जबकि घायल व्यक्तियों में कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर और अमन शामिल हैं।

Exit mobile version