Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पालतू कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काटा, पालक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पालतू कुत्ते ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काटा, पालक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को कुत्ता काटने का मामला प्रकाश में आया है। पालतू कुत्ते ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में काट लिया। अधिक खून बहने की वजह से उसे केजीएमयू में भर्ती कराना पड़ा। डिस्चार्ज के बाद पीड़ित ने कृष्णानगर थाने में कुत्ता पालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

कुत्ता मालिक देखता रहा, नहीं की कोई मदद

कृष्णा नगर के प्रेम नगर में रहने वाले संकल्प निगम 3 सितंबर की रात 10:30 बजे जागरण देखकर घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचे, तो एक पालतू कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट में बुरी तरीके से काट लिया। उस समय कुत्ते का मालिक शिव शंकर पांडेय यह सब देखता रहा। उन्होंने कोई मदद नहीं की।

ब्लीडिंग ज्यादा होने लगी तो पीड़ित खुद आनन-फानन गाड़ी से लोक बंधु अस्पताल पहुंचा। ब्लीडिंग ज्यादा होते देख डॉक्टरों ने तत्काल KGMU रेफर कर दिया। 2 दिन तक वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी रहा। प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग ज्यादा होने की वजह से इलाज अभी भी चल रहा है।

पुलिस ने कहा- FIR दर्ज, जांच की जा रही है

पीड़ित संकल्प निगम ने पुलिस से गुहार लगाई है कि कुत्ते के मालिक शंकर पर कार्रवाई हो। पीड़ित का कहना है कि इलाज में काफी पैसे खर्च हुए, जिसका बिल भी लगाया गया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर आलोक राय का कहना है कि इस मामले में FIR दर्ज की गई है। उचित कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद में पार्क में पिटबुल डॉग ने 11 साल के बच्चे पुष्प त्यागी पर हमला कर दिया। उसका एक कान और गाल नोच दिया। पिटबुल का हमला इतना घातक था कि बच्चे के चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके लगे हैं। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया है। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर निगम ने कुत्ता मालिक पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ये मामला बीते शनिवार का है, जिसकी CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आई थी। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 के A-ब्लॉक की है।

इससे पहले गाजियाबाद में ही राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नोएडा में सेक्टर-75 के अपेक्स एथेना सोसाइटी में लिफ्ट में एक कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। डिलीवरी ब्वॉय का नाम सचिन है। जर्मन शेफर्ड के हमले से घबराकर डिलीवरी ब्वॉय लिफ्ट में ही फर्श पर गिर पड़ा। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया था

इससे पहले 13 जुलाई को लखनऊ में पिटबुल के काटने से 80 साल की महिला की मौत हो गई थी। घटना के समय मालकिन अपने पेट डॉग पिटबुल को छत पर टहला रही थी। अचानक उसके गले में बंधी चेन खुल गई। पिटबुल ने उस पर अटैक कर दिया और ऐसा नोचा कि महिला के शरीर से मांस अलग हो गया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version