Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

एटा के शिकोहाबाद रोड पर नशे में धुत कार सवारों ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में कार घुसा दी। हादसे में 2–3 लोग घायल हुए, पूरी घटना CCTV में कैद हुई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
Drunk driving car crash in Etah
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Drunk driving car crash in Etah:नशे में धुत कार सवारों की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी और फिर सीधे एक दुकान में जा घुसी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और बेहद तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। अचानक कार ने पहले सड़क पर चल रहे एक ट्रक, एक बाइक और अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

दुकान में घुसी बेकाबू कार

लगातार टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का काउंटर पूरी तरह टूट गया और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED NEWS

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

February 6, 2026
Balrampur school bus accident

Road Accident: खुशियां बदली मातम में ,सगाई में जा रही स्कूल बस खाई में पलटी, 10 की मौत, कई घायल

January 20, 2026

2–3 लोग घायल, अस्पताल भेजे गए

इस घटना में दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आक्रोशित लोगों ने की पकड़

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कार सवारों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। कुछ देर के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने कार सवारों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

CCTV फुटेज बना सबूत

बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में नशे की पुष्टि हुई है, हालांकि अंतिम पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी।

Tags: drunk drivingEtah newsROAD ACCIDENT
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Nepal Wedding Bus Accident:नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात ले...

Balrampur school bus accident

Road Accident: खुशियां बदली मातम में ,सगाई में जा रही स्कूल बस खाई में पलटी, 10 की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

School Bus Tragedy:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो...

Hajipur Mahnar Road Accident

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

by SYED BUSHRA
January 17, 2026

Bihar Accident News:शनिवार सुबह करीब चार बजे शहर के बिजली कार्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
December 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
UP Weather Alert

Weather update :पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा यूपी का मौसम, 5 दिन बारिश-गरज के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Brajesh Pathak

मुस्लिम हटे तो सपा साफ! डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने सरेआम अखिलेश को ललकारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist