Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दहेज ना मिलने पर खुशीयां हुई भंग, दुल्हन का हुआ रो- रोकर बुरा हाल

दहेज ना मिलने पर खुशियां हुई भंग, लौटी बारात , दुल्हन का हुआ रो- रोकर बुरा हाल

लखनऊ– एक पिता की ख्वाहिश होती है कि अपनी बेटी को डोली में विदा करेगा। लेकिन उस पिता को यह नहीं पता था कि दहेज लोभी बरात वाले दिन ही दहेज ना मिलने के कारण बारात वापस लेकर चले जाएंगे। ये मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। जहां पर ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बारात आई थी बारात इसलिए बैरंग लौट गई क्योंकि दूल्हे का पिता ₹100000 की डिमांड कर रहा था।

दहेज की डिमांड से बिगड़ा मामला

लड़की के पिता की हैसियत इतनी नहीं थी कि वह ₹100000 दहेज के रूप में दे सके। जिसके बाद मामला बिगड़ा और बारात वापस चली गई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूल्हा मानवेंद्र वह उसके पिता के खिलाफ शांति भंग में चालान भी किया गया है। अब देखना यह होगा कि इस पूरे प्रकरण में दहेज लोगों के खिलाफ किस तरीके से ठोस कार्रवाई होती है।

जयमाल हुआ बरात चली गई वापस

ठाकुरगंज स्थित एक प्राइवेट मैरिज लॉन में धूमधाम के साथ बारात पहुंची। लड़की और लड़के पक्ष ने एक दूसरे का जोरदार तरीके से स्वागत किया। लेकिन एकाएक मामला ₹100000 पर फस गया। मामला फंसा की बारात वापस जाने का समय आ गया जयमाला के बाद बरात वापस चली गई। बताया जाता है कि लड़की की शादी इटौंजा निवासी मानवेंद्र से तय की गई थी। समय पर बारात आई लेकिन बारात बैरंग लौट गई।

Exit mobile version