Monday, November 16, 2026 9:56 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Eid Ul Fitr 2025 Live: मेरठ के कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

Eid Ul Fitr 2025 Live: मेरठ के कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे शहरों में सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है।

by Akhand Pratap Singh
31/03/2025
Eid Ul Fitr 2025

Eid Ul Fitr 2025 Live: उत्तर प्रदेश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे शहरों में सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। बाजार सज-धज कर तैयार हैं तो वहीं मोहल्लों में इत्र की खुशबू फैली हुई है। लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के गले मिल रहे हैं और ईद की बधाइयां दे रहे हैं। इस मौके पर अमन और भाईचारे का संदेश पूरे प्रदेश में गूंज रहा है।

Eid Ul Fitr 2025 Live Update

दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में कब्रिस्तान में दुआ के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के लगभग छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बवाल और पथराव के दृश्य कैद हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

मुरादाबाद ईदगाह के बाहर पुलिस से तीखी नोकझोंक

मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान स्थल की क्षमता से अधिक नमाजियों के आगमन के कारण पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कुछ लोगों को प्रवेश से रोका। इससे नाराज होकर नमाजियों ने विरोध किया और हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद बचे हुए लोगों के लिए दूसरी बार नमाज अदा कराई गई। ईदगाह में एक समय में लगभग 30,000 लोग नमाज अदा कर सकते हैं लेकिन इस बार भीड़ अधिक होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई।

लखनऊ में सुबह 10 बजे ईदगाह में नमाज

ईदगाह इमाम मरकजी चांद कमेटी (Eid Ul Fitr 2025) के अध्यक्ष खालिद रशीद फरंगी ने ऐलान किया है कि लखनऊ की ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। रविवार को ईद का चांद दिखने के बाद लोगों ने पटाखे फोड़े और आतिशबाजी के साथ जश्न शुरू कर दिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.. हाई अलर्ट पर पुलिस

ईद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मुरादाबाद में ईदगाह का डीएम अनुज कुमार और एसएसपी सतपाल अंतिल ने निरीक्षण किया। धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। संभल में खास सतर्कता बरती जा रही है जहां 1300 सीसीटीवी कैमरे, 7 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी RAF और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। रविवार शाम से ही पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं और लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़े: Eid mubarak 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी देशवासियों को ईद की बधाई

दोनों पक्षों में सुलझा विवाद

संभल में ईद की नमाज को लेकर ईदगाह इमाम और कारी के पक्ष में रविवार को विवाद हो गया था। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। एसडीम डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मुफ्ती आजम संभल कारी अलाउद्दीन से नमाज अदा कराने का फैसला लिया जिसे दोनों पक्षों ने मान लिया।

क्या है ईद-उल-फितर का महत्व

ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। रमजान के पूरे महीने रोजा रखने और इबादत करने के बाद यह पर्व आता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं मीठे व्यंजन जैसे सेंवई और मिठाइयां बनाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। यह त्योहार भाईचारे, शांति और प्रेम का संदेश देता है। प्रदेश में ईद की खुशियां चारों ओर छाई हुई हैं। बाजारों में चमक-दमक और घरों में मिठाइयों की मिठास के साथ यह पर्व हर दिल को जोड़ रहा है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update: फतेहपुर-बांदा रहा सबसे गर्म, मार्च के आखिरी दिन भी गर्मी ने मचाया हाहाकार

Physicswala

Physicswala Drishti IAS deal: आईएएस की दृष्टि पर नज़र, अलख पांडे का मास्टरस्ट्रोक, विकास सर से हाथ मिलाने को तैयार

Delhi-Dehradun Expressway

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार.. एक घर ने बदली रफ्तार, 1998 से चल रहा विवाद

POPULAR POST

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
UP Weather Update

UP Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप से लोग परेशान, कोहरे और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें

November 11, 2026
Gold Storage Rule :घर में कितना सोना-चांदी रख सकते हैं आप? इनकम टैक्स की रेड में नहीं जब्त होंगे गहने?

Gold Storage Rule :घर में कितना सोना-चांदी रख सकते हैं आप? इनकम टैक्स की रेड में नहीं जब्त होंगे गहने?

November 11, 2026

LATEST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India