Site icon News1India

Etah News: गजब नशेड़ी चूहे! लाखों की शराब पीने के बाद अब करोड़ों का गांजा किया साफ

Etah News

Etah News: जिले में अब चूहों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां चूहों ने तस्करी से जब्त किए गए गांजे को कुतर कर खा लिया। पकड़े गए गांजे की कीमत 5.20 करोड़ रुपये थी। मामला तब सामने आया जब मालखाने में रखे कुछ गांजे के पैकेट कटे हुए पाए गए और उनका वजन घट गया। पुलिस का कहना है कि चूहों ने पैकेट्स को काटा है।

चूहों ने करोड़ों का गांजा किया साफ

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की आगरा इकाई के सीओ इरफान नासिर खान ने 6 फरवरी 2024 को मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा से एक कैंटर और दो लोगों को पकड़ा था, जिसमें पुरानी साड़ियों की गांठों में छिपाकर 10.41 क्विंटल गांजा ले जाया जा रहा था।

इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5.20 करोड़ रुपये आंकी गई। आरोपियों ने (Etah News) बताया कि वे एक सिंडिकेट के रूप में काम कर रहे थे और गांजे को ओडिशा से अलीगढ़ व आसपास के जिलों में सप्लाई करने की योजना थी। इसके बाद गांजे को मलावन थाने के मालखाने में जमा करवा दिया गया।

ये भी पढ़ें : AAP का बड़ा ऐलान, आज दोपहर 12 बजे दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री

पुलिस ने मामले पर क्या कहा?

पिछले महीने तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने जब मालखाने का निरीक्षण किया, तो उन्हें वहां कुछ गांजे के पैकेट कटे हुए मिले। जांच भी हुई, लेकिन उनका तबादला हो गया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्तमान थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने पुष्टि की कि कुछ पैकेट चूहों द्वारा कुतरे गए हैं।

इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब कोतवाली देहात में 1400 शराब की पेटियां गायब पाई गई थीं। उस वक्त पुलिस की जांच में बताया गया था कि चूहों ने शराब की पेटियों को कुतरकर नष्ट कर दिया था।

Exit mobile version