News1India

Etawah में कथावाचक कांड पर बवाल, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव से गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Etawah

Etawah riot: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक कांड ने तूल पकड़ लिया है। भागवताचार्यों पर मुकदमा दर्ज होने से यादव समाज में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के सैकड़ों युवाओं ने बकेवर थाने के सामने नारेबाजी कर Etawah -आगरा हाईवे जाम कर दिया। Etawah पुलिस के पहुंचने पर भीड़ दांदरपुर गांव की ओर बढ़ गई, जहां Etawah पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव का माहौल है और लोग घरों में सहमे हुए हैं। इस घटना ने जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज कर दी है।

Etawah जिले में कथावाचक कांड पर बवाल मच गया है। तीन दिन पहले बकेवर के दांदरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान यादव और जाटव जाति के आचार्यों के साथ दुर्व्यवहार हुआ था। कथावाचकों की चोटी काट दी गई थी, सिर मुंडवा दिया गया था और उन पर यजमान महिला का पेशाब फेंका गया था। कथावाचकों को महिला के पैर पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर भी किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली नौसेना मुख्यालय से जासूसी में क्लर्क गिरफ्तार: ISI को भेज रहा था गोपनीय जानकारियां

समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और पीड़ित भागवताचार्यों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया। लेकिन इसी बीच यजमान महिला ने कथावाचकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उन पर भी केस दर्ज करवा दिया। बुधवार की रात कथावाचकों पर जाति छिपाकर कथा करने का भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इस कार्रवाई से यादव समाज में उबाल आ गया। गुरुवार को करीब तीन सौ यादव समाज के कार्यकर्ताओं ने बकेवर थाने के सामने नारेबाजी करते हुए इटावा-आगरा हाईवे जाम कर दिया। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, प्रदर्शनकारी दांदरपुर गांव की ओर बढ़ गए। गांव के पास लुधियानी निबाड़ीकला मार्ग पर पुलिस ने उन्हें गांव में जाने से रोकने की कोशिश की।

जब Etawah पुलिस ने सख्ती दिखाई तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद से दांदरपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। इस पूरे मामले ने इटावा जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

Exit mobile version