कुशीनगर में नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सपा नेता समेत 10 गिरफ्तार

यूपी के कुशीनगर जिले की पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सपा नेता रफी खान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख से अधिक रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं।

Kushinagar

Kushinagar: यूपी के कुशीनगर जिले की पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सपा नेता रफी खान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने (Kushinagar) आरोपियों के पास से 5 लाख से अधिक रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

जाली नोट के गिरोह का भंडाफोड़

आरोप है कि सपा के नेता रफी खान नेपाल से अंतरराष्ट्रीय जाली नोट चलाने वाले गिरोह का संचालन कर रहे थे। यूपी पुलिस ने रफी खान सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही जाली नोटों के साथ अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। रफी खान, जो समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बताया जा रहा है, को पुलिस ने इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया है।

क्या- क्या हुआ बरामद?

रफी खान का जाली नोट के कारोबार का नेटवर्क नेपाल, यूपी, बिहार और सीमावर्ती क्षेत्रों में फैला हुआ था। इस गैंग के एक अन्य सक्रिय सदस्य नौशाद खान को भी समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी बताया जा रहा है; वह समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों के पास से बंदूक समेत बड़ी मात्रा में हथियार और पांच लाख से अधिक के जाली नोट भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़े: जीवन में है मंगल दोष तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय, बदल देंगे आपकी पूरी किस्मत!

मास्टरमाइंड का राजनीतिक संबंध

जाली नोटों के इस बड़े रैकेट का मास्टरमाइंड रफी खान, समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। वह सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव है और उसका यह कारोबार नेपाल, यूपी, बिहार और सीमावर्ती क्षेत्रों में फैला हुआ था। गैंग का एक और प्रमुख सदस्य, नौशाद खान, सपा का राष्ट्रीय पदाधिकारी है। पुलिस ने इनके पास से पाँच लाख रुपये से अधिक के नकली नोट, तीन हजार नेपाली नोट, अवैध हथियार और सुतली बम बरामद किए हैं।

Exit mobile version