Site icon News1India

Farmer Protest : किसानों का हल्लाबोल…. दिल्ली मार्च पर अड़े, पुलिस ने लगाया सुरक्षा का चक्रव्यूह

Farmer Protest :  किसानों का एक समूह आज अपनी मांगों को लेकर फिर से दिल्ली की ओर कूच कर गया है। दिल्ली की ओर किसानों की बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। दिल्ली-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। सड़कों पर कीलें बिछाई गई हैं और कंक्रीट की दीवारें खड़ी की गई हैं। किसान अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्यों कर रहे हैं किसान प्रदर्शन?

किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, और किसानों के लिए पेंशन योजना लागू करना शामिल है।

300 दिन पूरे होने पर दिल्ली कूच का ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने कहा, “हमारे आंदोलन को 300 दिन पूरे हो रहे हैं। इसके बावजूद हमारी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में हम दिल्ली कूच करके अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।

पुलिस प्रशासन की तैयारी

दिल्ली पुलिस और हरियाणा प्रशासन ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Exit mobile version