Site icon News1India

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बाउंसर्स और कर्मियों के बीच मारपीट, टैक्स को लेकर हुआ विवाद

Meerut-Delhi Expressway
Meerut-Delhi Expressway : कई शहरों के टोल प्लाजा पर रोजाना मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं, और टोल न देने को लेकर कई बार विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक विवाद मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद टोल का पैसा न देने के कारण हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बाउंसर और टोल कर्मी आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बाउंसर गुरुग्राम की बुल्स कंपनी से थे और इस मामले में तीन बाउंसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

सामने आया मार-पीट का वीडियो

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम की नेटवर्क बुल्स कंपनी के सीईओ अपने काफिले के साथ उत्तराखंड जा रहे थे। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर विवाद हुआ, और इस दौरान थोड़ी बहुत मारपीट भी हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाउंसर को थाने ले गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंसर टोल कर्मियों के साथ उलझते और खींचतान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर एक्स पर @ramk_1983 हैंडल से शेयर किया गया है।

Exit mobile version