Sunday, March 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

गरीब बेटियों की वीआईपी शादी में फिल्म सुपरस्टार रविकिशन ने गाया गाना, सीएम योगी ने भी दिया वर-वधु को आशीर्वाद

Sarthak Arora by Sarthak Arora
June 22, 2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर, 22 जून। इन गरीब बेटियों के पाल्यों ने शायद कभी यह कल्पना नहीं की थी कि उनकी बिटिया की शादी इतने वीआईपी अंदाज में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने खुद आएंगे और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, सांसद रविकिशन मंगलगीत गाएंगे। पर, सीएम योगी की पहल, उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता से गरीब बेटियों व उनके पाल्यों के लिए अकल्पनीय यह नजारा हकीकत में नजर आया।

गरीब परिवारों का कल्याण और उनकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निजी दिलचस्पी का विषय होता है। गुरुवार को चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उनकी आत्मीयता पूर्ण मौजूदगी 1500 वधू और 1500 वर पक्ष के लोगों को अभिभूत करने वाली थी। इन लोगों के लिए यह क्षण इसलिए भी अभूतपूर्व था कि उनके घर वैवाहिक कार्यक्रम में शायद ही कोई वीआईपी पहुंचता। पर, यहां तो मुख्यमंत्री खुद आए थे। आशीर्वाद देने, शगुन किट गिफ्ट देने। और, उनके साथ मेयर, एमपी, एमएलए, एमएलसी भी, यानी करीब दर्जन भर जनप्रतिनिधि भी गरीबों की खुशियों का साक्षी बनने।

RELATED NEWS

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

February 17, 2026
Gold Silver Rate Update : ट्रंप पुतिन ने मिलाया हाथ, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, क्या आगे होगी और भी बड़ी गिरावट

Gold Silver Rate Update : ट्रंप पुतिन ने मिलाया हाथ, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, क्या आगे होगी और भी बड़ी गिरावट

February 17, 2026

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी तो खास थी ही, माहौल में उस वक्त उमंग का रंग और चढ़ गया जब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रविकिशन ने मंगलगीत गाने के लिए खुद माइक थाम लिया। रविकिशन ने पीली पगड़िया वाला बन्ना, पीयर सरसो, बन्नी के भैया जैसे गीतों से माहौल को मंगल और मस्ती के संगम पर पहुंचा दिया। इस दौरान जब उन्होंने अलहदा अंदाज में संगीतकार से ढोलक पर ठेका देने और लोक गायक राकेश उपाध्याय से संगत देने को कहा तो मुख्यमंत्री भी हंसने लगे। इस बीच रविकिशन ने विधायक राजेश त्रिपाठी को भी माइक तक गाने के लिए खींच लिया था। रविकिशन ने बीच में लोगों को यह भी सुनाया कि महाराज जी ने उनसे मंगलगीत गाने को कहा है। यह सुन, सीएम मुस्कुराने लगे।

Share197Tweet123Share49
Sarthak Arora

Sarthak Arora

Related Posts

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

Gold Silver Rate Update : ट्रंप पुतिन ने मिलाया हाथ, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, क्या आगे होगी और भी बड़ी गिरावट

Gold Silver Rate Update : ट्रंप पुतिन ने मिलाया हाथ, सोने-चांदी के दाम हुए धड़ाम, क्या आगे होगी और भी बड़ी गिरावट

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Gold Price Update: 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत रिकॉर्ड 1.92 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई...

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

Bhadohi Incident: पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने छोड़ दी दुनिया, मासूम के सर से उठा बाप का साया, मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Bhadohi Incident: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी से नाराज बताए जा...

Delhi Road Accident: हादसे में 23 साल तक अकेले पाले बेटे की मौत, छलका मां का दर्द, सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Delhi Road Accident: हादसे में 23 साल तक अकेले पाले बेटे की मौत, छलका मां का दर्द, सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

Delhi Accident: दिल्ली में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक मां की जिंदगी उजाड़ दी। सोमवार को बातचीत में...

PM RAHAT Scheme: सड़क हादसे के घायलों को अब नहीं होगी पैसों की चिंता, मिलेगा तुरंत और मुफ्त इलाज

PM RAHAT Scheme: सड़क हादसे के घायलों को अब नहीं होगी पैसों की चिंता, मिलेगा तुरंत और मुफ्त इलाज

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

PM RAHAT Scheme: भारत में हर साल हजारों सड़क हादसे होते हैं, जो कई परिवारों की जिंदगी बदल देते हैं।...

Next Post

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेच रहे जलसाज, लाखों रुपए की ठगी करने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

अलीगढ़ में 11 माह की बच्ची के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist