Site icon News1India

Prayagraj News : शिक्षा निदेशालय दफ्तर में लगी भीषण आग, 5000 से अधिक फाइलें जलकर राख

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। शिक्षा निदेशालय की बिल्डिंग में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एडेड विद्यालयों की रखी गईं पांच हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहान आग कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

प्रयागराज के शिक्षा निदेशालय की पत्थर बिल्डिंग में रविवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण भी कि चंद मिनट के अंदर लेखा अनुभाग कक्ष नंबर 14, 15 और 16 में फैल गई। जिससे एडेड विद्यालयों की पंजीकरण और मान्यता से संबंधित पांच हजार से अधिक महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग लगने से शिक्षा विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा जा सका। आग के चलते एडेड स्कूलों की 5 हजार से अधिक फाइलें जल गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान उन्हें कई बार करंट के झटके भी लगे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के पीछे किसी भी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, जली हुई फाइलों में प्रदेश के कई एडेड विद्यालयों के पंजीकरण, मान्यता, अनुदान और नियुक्तियों से जुड़ी अहम जानकारी मौजूद थी। इन दस्तावेजों का डिजिटल बैकअप मौजूद है या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। शिक्षा निदेशक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी है। पुलिस ने भी आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Exit mobile version