Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पांच लोगों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, पति को दिया समझौता करने की रिश्वत

पांच लोगों ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, पति को दिया समझौता करने की रिश्वत

Fatehpur Crime: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल फतेहपुर के खागा कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले को लेकर कोर्ट से आदेश आया और वहीँ पुलिस ने मुकदमा लिखित दर्ज कर लिया है।

कहां रहती है पीड़ित महिला ?
बता दें की पीड़ित महिला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और वह 25 साल की है। महिला अपने परिवार के साथ खागा कोतवाली क्षेत्र में ही रहती है। पीड़ित महिला का आरोप है की उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया है।

एक-एक करके पांचों ने किया महिला के साथ रेप
बता दें की 31 जुलाई को खागा के सैदनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार लोधी, श्याम सिंह, रामसुमेर, अजय कुमार और हथगाम थाना क्षेत्र के नगरा निवासी अजय कुमार घर में घुस आए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर प्रदीप कुमार ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ पहले प्रदीप ने दुष्कर्म किया। इसके बाद श्याम सिंह और रामसुमेर ने दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की है। सैदनपुर के अजय कुमार और नगरा के अजय कुमार ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पति को दिए समझौता करने की रिश्वत
हादसे के बाद महिला ने अपने पति को पूरी आपबीती बताई जब उसका पति वापस घर लौटा। पति ने पूरे मामले और आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी ली है। उन लोगों ने पति को रुपये लेकर समझौता करने की धमकी दी। विरोध करने पर पति को लात व घूसों से पीटा और गाली-गलौज की। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

(वंशिका सिंह)

Exit mobile version