बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: लखनऊ के अस्पतालों अब FSDA तय करेगा मरीज़ों की थाली का खाना

उत्तर प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए FSDA को जिम्मेदारी दी है। अब नियमित जांच, फीडबैक और निरीक्षण के ज़रिए मरीजों को बेहतर और साफ खाना मिलेगा।

by Sadaf Farooqui
जून 2, 2025
in उत्तर प्रदेश

 UP Hospitals: सरकारी अस्पतालों में खाने की जांच अब FSDA की जिम्मेदारी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता बेहतर की जा सके। इस पहल के तहत अब फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह सभी सरकारी अस्पतालों में दिए जाने वाले खाने की नियमित जांच करे।

हर दिन लिया जाएगा फीडबैक

अस्पतालों में अब हर दिन तीमारदारों से खाने की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया जाएगा। इसका मकसद यह है कि खाने में अगर किसी तरह की कमी हो, तो उसे समय रहते सुधारा जा सके। मरीजों को क्या खाना मिल रहा है, उसकी मात्रा और गुणवत्ता कैसी है, यह सब अब नियमित तौर पर जांचा जाएगा।

RELATED NEWS

UP Packaged Food Manufacturing Date

Food Safety: पैक्ड खाद्य पदार्थों पर अब नहीं चलेगी तारीख की मनमानी,अब लिखनी होगी असली निर्माण तिथि

सितम्बर 20, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

सितम्बर 19, 2026

अस्पताल प्रभारी करेंगे दो बार निरीक्षण

शासन ने अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि हर दिन कम से कम दो बार खाने की सेवा, रसोई की सफाई और स्वच्छता की जांच की जाए। अस्पताल प्रभारी को खुद यह जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जिम्मेदारी से चले।

तीमारदारों को मिलने वाले खाने की भी जांच

सिर्फ मरीज ही नहीं, बल्कि उनके साथ अस्पतालों में रुके तीमारदारों को मिलने वाले खाने की भी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। सरकार चाहती है कि अस्पताल में हर किसी को साफ, पौष्टिक और ताजा खाना मिले जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े।

ये भी पढ़ें:प्रदेश में चल रही आने वाले योग सप्ताह की तैयारियाँ, जानें किन जगहों को बनाया जाएगा मुख्य केंद्र

अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी नजर

खाने की गुणवत्ता की इस पूरी प्रक्रिया पर अस्पताल प्रबंधन को भी नजर रखनी होगी। अगर कहीं कोई लापरवाही होती है, तो तत्काल सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। शासन समय-समय पर इस व्यवस्था की समीक्षा करेगा और जरूरी बदलाव भी करेगा।

मरीजों के स्वास्थ्य में आएगा सुधार

सरकार को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से सरकारी अस्पतालों में खाने की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। साफ-सुथरा और पौष्टिक खाना मिलने से मरीजों की सेहत तेजी से सुधरेगी। यह कदम अस्पतालों की जिम्मेदारी को और मजबूत करेगा और मरीजों व उनके परिवारों को बेहतर सुविधा दिलाएगा।

Tags: Food SafetyHealthcare Initiatives

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Packaged Food Manufacturing Date

Food Safety: पैक्ड खाद्य पदार्थों पर अब नहीं चलेगी तारीख की मनमानी,अब लिखनी होगी असली निर्माण तिथि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 20, 2026

UP Packaged Food Manufacturing Date:उत्तर प्रदेश में पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब उत्पाद के वास्तविक निर्माण या...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

FSSAI New Rule: ऑनलाइन खाना बेचने से पहले दिखानी होगी खाने की एक्सपायरी डेट, ये डिटेल्स भी देना होगा ज़रूरी है

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

FSSAI New Rule: ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक कॉमर्स ने रोजमर्रा का सामान खरीदना आसान बना दिया है, लेकिन खाद्य उत्पादों...

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी,  ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

Food Safety: FDA की कार्रवाई से रेस्टोरेंट ब्रांड्स सतर्क, किचन ऑडिट और सफाई बढ़ी, ग्राहकों को दिखा रहे हैं अपनी रसोई

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

मुंबई में FDA की कार्रवाई के बाद देश के बड़े रेस्टोरेंट और फूड ब्रांड्स अब अपने किचन और खाद्य सुरक्षा...

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

Adulterated Ghee: घी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने पर मिलेगी ये सज़ा, पनीर-मक्खन पर भी सरकार सख़्त

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Haryana Ghee Ban: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार...

Next Post
Mango health tips : आम को खाने से पहले पानी में क्यों भिगोया जाता है, जानिए इसके पीछे छुपे हेल्थ सीक्रेट्स

Mango health tips : आम को खाने से पहले पानी में क्यों भिगोया जाता है, जानिए इसके पीछे छुपे हेल्थ सीक्रेट्स

बिजली का बिल कम करने में मददगार हैं ये सोलर AC , ख़रीदने से पहले जानें क़ीमत और फायदे

बिजली का बिल कम करने में मददगार हैं ये सोलर AC , ख़रीदने से पहले जानें क़ीमत और फायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India