Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
संदिग्ध परिस्थितियों में विदेशी महिला की मौत

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में विदेशी महिला की मौत, 5 दिन पहले बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पहुंची थी सोमा, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में विदेशी महिला की मौत। पड़ोसी देश नेपाल से आई महिला पर्यटक की बाबा वीरेंद्र देव आश्रम में संदिग्ध हालात में हुई मौत। जिसके बाद देर शाम महिला को लोहिया अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। और इसकी पूरी जानकारी जिलाधिकारी को दी।

पांच दिन पहले वीरेंद्र देव के आश्रम पहुंची थी महिला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक खबर सामने आ रही है। जहां पड़ोसी देश नेपाल से आई विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला पांच दिन पहले कंपिल स्थित बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम में पहुंची थी। वहीं आश्रम के सेवादार विनय यादव का कहना है की महिला की रविवार शाम अचानक हालत बिगड़ी। जिसके बाद महिला को कायमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां लोहिया अस्पताल के ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में सेवादार से जानकारी हासिल की

बता दें कि डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने विदेशी महिला होने के कारण इसकी जानकारी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही आश्रम की महिला सेवादार भी अस्पताल पहुंच गईं। कंपिल से आया सेवादार अधिक कुछ बताने को तैयार नहीं है। देर रात पुलिस ने सेवादार से जानकारी हासिल की।

बाबा पर लड़कियों के गायब होने का मामला चल रहा

बता दें कि महिला 5 लाख के ईनामी बाबा बीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर आई थी। वहीं खुलासे में पता चला की कई साल पहले बाबा बीरेंद्र देव के आश्रम पर लड़कियों के गायब होने का मामला भी चल रहा था। जिसके चलते बाबा काफी वक्त तक फरार भी रहा। इस दौरान सीबीआई ने बाबा पर 5 लाख का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

मामला थाना कम्पिल क्षेत्र में स्थित बीरेंद्र देव का आश्रम का है

पड़ोसी देश नेपाल से आई विदेशी महिला जिला सिंधुपाल्चोक के थाना तोरणध्वज के गांव पांचपोखरी थाड़पाल निवासी है। मृतक महिला सोमा सापकोटा (65) पांच दिन पूर्व ही कंपिल स्थित बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम में आई थी। जहां महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला थाना कम्पिल क्षेत्र में स्थित बाबा बीरेंद्र देव का आश्रम का है।

Exit mobile version