Site icon News1India

पूर्व विधायक सुभाष पासी और पत्नी रीना हुए गिरफ्तार, जानें क्या था मामला?

Ghazipur News

Ghazipur News : गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र से दो बार समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके और अब बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी से जुड़े सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी को हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यूपी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन को फ्लैट देने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी की।

यह मामला नितिन अग्रवाल की बहन, रुचि गोयल द्वारा दर्ज करवाई गई FIR से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी और कोर्ट से सुभाष पासी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। 9 जनवरी को हरदोई के सीजेएम ने भी सुभाष पासी और उनकी पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें : इस कसाई ने महिला को काटने के बाद शव के किए टुकड़े, हड्डियों को पीसा फिर कुकर में…

सुभाष पासी गाजीपुर के सैदपुर सीट से 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी से विधायक रहे थे, लेकिन अब वह निषाद पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो बीजेपी के साथ गठबंधन में है। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version