Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गांधी जयंती पर श्रावस्ती के साढ़े चार लाख लोगों ने एक साथ ये काम कर बनाया अनोखा रिकार्ड

गांधी जयंती पर श्रावस्ती के साढ़े चार लाख लोगों ने एक साथ ये काम कर बनाया अनोखा रिकार्ड

श्रावस्ती में सामूहिक रूप से हाथ धुलने को लेकर श्रावस्ती ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गांधी जयंती पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने हैंडवॉश किया। इसमें स्कूली छात्र, ग्रामीण व कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे दर्ज करते हुए प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किया है।

आपको बता दें की श्रावस्ती जनपद ने हैंड वॉश डे के मौके पर दुनिया में अपना परचम लहराया है यह दुनिया का एक ऐसा जिला है जहां पर 4 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ हैंडवाश किया हैै। श्रावस्ती जिले की आबादी मात्र 12 लाख है। शिक्षा का स्तर 46 प्रतिशत ही है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता सबसे अधिक है। इसीलिए गांधी जयंती पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित हाथ धोने में जिले ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह कार्य गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। इस पूरे मुहिम में चार लाख 39 हजार 397 लोगों ने भाग लिया। इसमें छह से लेकर 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल रहे।

इन लोगों ने एक साथ हाथ धुला। इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि इस मुहिम में जनपद के सभी विभाग शामिल रहे। इसमें कार्यालय से लेकर फील्ड तक में लोगों ने सुबह नौ बजे से 10 बजे के मध्य हिस्सा लिया।इस मौके पर DM ने बताया कि श्रावस्ती ने सामूहिक रूप से हैंडवाश करके विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पूर्व सामूहिक रूप से हाथ धुलने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 37,809 लोगों का है। जो नाईजीरिया सरकार द्वारा 14 अक्टूबर 2011 को बनाया गया था। इस बार श्रावस्ती ने गांधी जयंती पर ही 4,39,397 का रिकॉर्ड दर्ज कराया है। यह रिकॉर्ड जनवरी 2023 में प्रकाशित होने वाले अंक में रहेगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद जनपद वासियों में खुशी का माहौल है जिससे इनके हौसले और भी बुलंद होंगेे।

Exit mobile version