स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ वासियों के लिए तोहफा देशभक्ति के रंग में रंगेगा शहर,मल्टीप्लेक्स में चलेंगे मुफ़्त शो

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के 13 मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स मुफ्त दिखाई जाएगी। 2,151 सीटों वाले शो में सीटें आरक्षित होंगी और यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

Free screening of Sky Force in Lucknow on Independence Day

Free screening of Sky Force in Lucknow on Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर लखनऊ के फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार तोहफा मिलने वाला है। शहर के 13 मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति से भरपूर फिल्म स्काई फोर्स बिल्कुल मुफ्त दिखाई जाएगी। यह फिल्म स्कूल-कॉलेज के बच्चों और आम लोगों के लिए पूरी तरह निशुल्क होगी।

पहले आओ, पहले पाओ का नियम

जिला अधिकारी विशाख जी ने बताया कि यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। इसके लिए शहर के अलग-अलग मल्टीप्लेक्स में विशेष शो रखे गए हैं, जिनमें कुल 2,151 सीटें उपलब्ध हैं। इस पहल का मकसद स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देशभक्ति की भावना बढ़ाना और युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है।

सीटों का आरक्षण

डीएम के अनुसार, फिल्म के शो में 30% सीटें वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 30% स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए, 30% आम जनता के लिए और 10% सीटें दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित होंगी।

जानकारी के लिए संपर्क

अगर किसी को इस संबंध में जानकारी चाहिए, तो वे मनोरंजन कर विभाग के सहायक आयुक्त मुकुल तिवारी (मोबाइल: 7376297120) या राज्य कर अधिकारी पीयूष कुमार यादव (मोबाइल: 9450730345) से संपर्क कर सकते हैं।

कहां और कब देख सकते हैं फिल्म

शहर के 13 मल्टीप्लेक्स में स्काई फोर्स के शो इस समय पर चलेंगे

वेव मल्टीप्लेक्स (गोमतीनगर) दोपहर 12:30 बजे

सिनेपोलिस (वन अवध सेंटर, गोमतीनगर) – दोपहर 12:15 बजे

सिनेपोलिस (फन रिपब्लिक, गोमतीनगर) – दोपहर 12:30 बजे

पीवीआर (सहारागंज) – दोपहर 12:30 बजे

पीवीआर (फिनिक्स, आलमबाग) दोपहर 12:30 बजे

पीवीआर (लुलु मॉल) – दोपहर 12:30 बजे

आइनॉक्स उमराव (निशांतगंज) दोपहर 12:30 बजे

आइनॉक्स क्राउन (चिनहट) – दोपहर 12:30 बजे

आइनॉक्स एमराल्ड (आशियाना) दोपहर 12:30 बजे

आइनॉक्स प्लासियो (गोमतीनगर विस्तार) – दोपहर 12:30 बजे

मूवीमैक्स (आलमबाग बस अड्डा) दोपहर 12:00 बजे

अंतास डी.डी. सिनेमा (गोमतीनगर विस्तार) – दोपहर 12:30 बजे

एसआरएस सिनेमा (गोमतीनगर) दोपहर 12:00 बजे

देशभक्ति का जश्न बड़े पर्दे पर

यह पहल न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह आज़ादी की भावना को और मजबूत करने का एक बेहतरीन तरीका भी है। खासकर युवा पीढ़ी के लिए यह मौका इतिहास को महसूस करने और देश के वीरों के बलिदान को समझने का है।

Exit mobile version