Site icon News1India

एलवीश यादव की वजह से गौरव भाटिया की नॉएडा कोर्ट में गर्मा-गर्मी, जानिये क्यों गुस्सा हुए स्थानीय वकील?

नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में भाजपा प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील गौरव भाटिया की वहां मौजूद वकीलों के साथ कहासुनी हो गई है। गौरव भाटिया सूरजपुर कोर्ट में कुछ काम के सिलसिले में पहुंचे थे और इस दौरान यहां वकीलों की हड़ताल चल रही थी। इस संबंध में नोएडा पुलिस का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कार्य नहीं हो सकता है और दोनों अधिवक्ताओं में हल्की कहासुनी होने की बात प्रकाश में आई है। वार्ता के बाद अधिवक्तागण दिल्ली वापस लौट गए थे, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

क्यों गए थे नॉएडा गौरव भाटिया?

गौरव भाटिया भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हैं और वे सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील भी हैं। और अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले गौरव भाटिया आज नॉएडा की सूरजपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए गए थे। जहाँ आज नोएडा कोर्ट के वकीलों ने हड़ताल बुलाई है, खबरों की माने तो गौरव भाटिया आज youtuber एलवीश यादव के केस की पैरवी करने गए थे। जहाँ स्थानीय वकीलों ने हड़ताल बुलाई है,। ख़बरों की माने तो वकीलों को इस बात पर गुस्सा आ गया जब उन्हें पता चला की हड़ताल के बावजूद एलवीश केस की सुनवाई करने के लिए गौरव भाटिया यहाँ आये हैं।, वकीलों को लगा इससे उनकी हड़ताल पट असर पड़ेगा और उनकी आवाज कमजोर होगी।

यहाँ पढ़ें: क्यों हाथी से उतरा एक और सवार, क्या हो रहा है मायावती का हाल

क्या है एलवीश यादव मामला ?

मूलतः हरियाणा के रहने वाले Youtuber एलवीश यादव बिग बॉस OTT के विजेता हैं और जितने के बाद उन्होंने नोएडा में पार्टी दी थी। जिसमे बाद में नशे के लिये सांप के जहर का उपयोग करने का आरोप लगा था और इस केस में एलवीश को मुख्य आरोपी बनाया गया था। कुछ दिनों पहले एलवीश यादव को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। जहाँ उनके बयानों से असंतुष्ट होकर उन्हें 14 दिन की हिरासत में ले लिया गया था, उसी मामले में वो पक्षकार बनाकर नोएडा कोर्ट पहुंचे थे।

Exit mobile version