Tuesday, March 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ghaziabad crime :वेतन-छुट्टी विवाद को लेकर सिक्योरिटी गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली ,बैंक में मचा हड़कंप, फरार गार्ड और उसका साथी गिरफ्तार

गाजियाबाद के लोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में सिक्योरिटी गार्ड ने छुट्टी और वेतन को लेकर हुए विवाद में बैंक मैनेजर को गोली मार दी। पुलिस ने फरार आरोपी गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad bank manager shot by security guard
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad Crime:दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थित बलराम नगर उस समय दहल गया जब पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपने ही ब्रांच मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

छुट्टी और वेतन को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12:50 से 1:45 बजे के बीच की है। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड रविंद्र हुड्डा सोमवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। इस पर ब्रांच मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन कर फटकार लगाई और तुरंत बैंक आने को कहा।
दोपहर में रविंद्र अपने साथी शीशपाल के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर बैंक में दाखिल हुआ। बैंक में प्रवेश करते ही उसने वहां रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाई और सीधे मैनेजर के केबिन में चला गया।

RELATED NEWS

Ghaziabad Panchsheel Wellington Society

सोसायटी में उर्दू पढ़ाने गए युवक को कहा- ‘जय श्रीराम बोलो…’ मना करने पर लोगों ने कर दिया ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान   

October 23, 2024
Ghaziabad

Ghaziabad: पुलिस की गौकशी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल, औजार बरामद

October 2, 2024

केबिन के अंदर छुट्टी और वेतन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आए रविंद्र ने अभिषेक शर्मा के सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से बैंक में मौजूद करीब 50 से 60 ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया।

गोली मारने के बाद साथी संग फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गार्ड बड़े आराम से बंदूक लहराते हुए बैंक से बाहर निकला और अपने साथी शीशपाल के साथ बाइक पर फरार हो गया। इधर बैंक कर्मचारियों ने घायल मैनेजर को तुरंत दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपी रविंद्र हुड्डा और उसके साथी शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

आरोपी की पृष्ठभूमि और परिवार की हालत

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गार्ड अक्सर बिना बताए ड्यूटी से गायब रहता था और लंच के बाद देर से लौटता था। इस बात की शिकायत मैनेजर ने सिक्योरिटी एजेंसी से भी की थी। रविंद्र का कहना है कि उसे छुट्टियां नहीं मिल रही थीं और वह अपने वेतन से भी असंतुष्ट था। बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2018 में भारतीय सेना से रिटायर हुआ था और शराब का आदी भी है।

वहीं, मृतक अभिषेक शर्मा मूल रूप से बिहार के पटना जिले के लखीपुर गांव के रहने वाले थे। अगस्त 2025 से वे इस बैंक शाखा में तैनात थे और अपने परिवार के साथ टीला मोड़ स्थित एक सोसाइटी में रहते थे। हाल ही में उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया कि अभिषेक पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उनके निधन से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Tags: Bank Manager Murderghaziabad crime
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghaziabad Panchsheel Wellington Society

सोसायटी में उर्दू पढ़ाने गए युवक को कहा- ‘जय श्रीराम बोलो…’ मना करने पर लोगों ने कर दिया ऐसा, जानकर हो जाएंगे हैरान   

by Akhand Pratap Singh
October 23, 2024

Ghaziabad Panchsheel Wellington Society : गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित...

Ghaziabad

Ghaziabad: पुलिस की गौकशी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश घायल, औजार बरामद

by Akhand Pratap Singh
October 2, 2024

Ghaziabad: गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में पुलिस और गौकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों...

Ghaziabad News, Ghaziabad Suicide, Ghaziabad Crime, ghaziabad retired police inspector suicide

Ghaziabad : रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

by Gulshan
July 9, 2024

Ghaziabad : गाजियाबाद में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उन्होंने खुदकुशी...

Ghaziabad: 5वीं की छात्रा से पड़ोसी युवकों ने किया दुष्कर्म, घर की छत पर खेल रही थी मासूम

by Ayushi Dhyani
June 6, 2023

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार रात घर की छत पर खेल रही दस वर्षीय छात्रा...

Ghaziabad: दो बच्चों के बाप सलमान ने हिंदू नाबालिग लड़की का किया अपहरण, करना चाहता था जबरदस्ती तिसरा निकाह

by Juhi Tomer
January 26, 2023

गाजियाबाद में नाबालिग हिन्दू छात्रा के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस नाबालिग लड़की को...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist