Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Ghaziabad: Sanjay Singh ने हिंडन नदी की करी सफाई, सरकार पर कसा तंज

Ghaziabad: Sanjay Singh ने हिंडन नदी की करी सफाई, सरकार पर कसा तंज

Ghaziabad News : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने रविवार को तिरंगा शाखा में ‘स्वच्छ सरोवर अभियान (Swach Sarovar Abhiyan)’ के तहत हिंडन छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में पार्टी के तरफ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajyasabha MP Sanjay Singh) उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी के तरफ से हर रविवार (Sunday) को तिरंगा शाखा लगाई जाएगी। जहां देश के महापुरुषों से जुड़ी बातें आम जनमानस तक पहुंचाई जाएगी। शाखा में लोगों को देश के प्रति जागरूक किया जाएगा।

‘सरकार को छोड़ दीजिए उनके बस की नहीं सफाई करना’- Sanjay Singh

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 हफ्ते से लगातार तिरंगा शाखा का आयोजन किया जा रहा है। 4 हफ्तों से हिंडन नदी पर स्वच्छ सरोवर अभियान चलाया जा रहा है। देश की नदियों को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को छोड़ दीजिए उनके बस की नहीं सफाई करना। लोग अब खुद आगे आए और नदियों की सफाई करने में हिस्सा लें। सफाई की जिम्मेदारी हम सबका कर्तव्य है।

संजय सिंह ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि करोड़ों रुपए सफाई अभियान में खर्च किए गए हैं। लेकिन करोड़ों रुपए सफाई अभियान में कितना लगा है, यह पैसा किसकी जेब में गया है। यह नदियों की गंदगी बता रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनमानस देश के तमाम नदियों की सफाई करेगी।

Exit mobile version