Sunday, March 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मेरठ एक्सप्रेसवे पर टैंकर-ट्रक की टक्कर, ड्राइवर का शव वहीं पड़ा रहा और लोग दूध लूटते रहे; VIDEO

गाजियाबाद में NH 9 पर ट्रक और टैंकर की टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद लोगों ने उन्हें बचाने की बजाय इस हादसे में क्षतिग्रस्त टैंकर से दूध लूटना शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 7, 2024
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
Ghaziabad
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad : राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में बुधवार को एक अजीब घटना हुई। ट्रक और टैंकर में हुई टक्कर में ट्रक ड्राइवर मर गया, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद लोगों ने घायलों को बचाने की बजाय टैंकर से बह रहे दूध को लूटना शुरू कर दिया। हालांकि सूचना मिलने पर कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कंडक्टर को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस के मुताबिक, दूध का टैंकर ड्राइवर मेरठ एक्सप्रेसवे से सटे NH 9 पर दिल्ली से मेरठ की ओर मध्यम गति से जा रहा था। जैसे ही टैंकर एईबीएस कट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक के साथ कंडक्टर भी था, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, टैंकर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

RELATED NEWS

GhaziabadSistersSuicideCaseUpdate

Ghaziabad News:डायरी से बदली जांच की दिशा, कोरियन गेम नहीं तो क्या निकली वजह, सुसाइड केस का नया खुलासा

February 5, 2026
Ghaziabad Tragic sucide: ‘सब कुछ सच है…’ मौत से पहले तीन बहनों की आखिरी डायरी, कोरियन गेम केस में हुआ कौन सा बड़ा खुलासा

Ghaziabad Tragic sucide: ‘सब कुछ सच है…’ मौत से पहले तीन बहनों की आखिरी डायरी, कोरियन गेम केस में हुआ कौन सा बड़ा खुलासा

February 4, 2026

ये कितना शर्मनाक है…

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में दूध टैंकर ड्राइवर की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई, और भीड़ दूध लूटने में जुटी रही। pic.twitter.com/YKhAFHhyoP

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 6, 2024

लोग दूध लूटने के लिए दौड़े

इस टक्कर के कारण टैंकर में कई जगह छेद हो गए और दूध सड़क पर फैलने लगा। यह देख मौके के आसपास मौजूद लोग डिब्बे, बोतलें और बाल्टियां लेकर दौड़ पड़े। इस दौरान किसी ने यह देखने की कोशिश भी नहीं की कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रक के अंदर कोई मरा है या नहीं। उधर, टैंकर चालक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद विजय नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में तड़प रहे कंडक्टर को बाहर निकालकर Ghaziabad अस्पताल पहुंचाया, जबकि ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Wakf Board : संपत्ति के अधिकार में किया गया बड़ा बदलाव, जानिया वक्फ बोर्ड के नए कानून के बारे में

नींद आने के कारण हुआ हादसा

Ghaziabad पुलिस के मुताबिक यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। आशंका है कि इस हादसे के समय ट्रक चालक को झपकी आ गई और उसने आगे चल रहे टैंकर को पूरी गति से टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टैंकर में बह रहे दूध को लूटने वालों में ज्यादातर लोग ड्राइवर थे। लोगों ने अपने वाहनों में मौजूद डिब्बे, बाल्टी और बोतलें आदि भर लीं।

Tags: Ghaziabad Newsghaziabad police
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

GhaziabadSistersSuicideCaseUpdate

Ghaziabad News:डायरी से बदली जांच की दिशा, कोरियन गेम नहीं तो क्या निकली वजह, सुसाइड केस का नया खुलासा

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Ghaziabad Suicide Case New Revelation:गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों निशिका, प्राची और पाखी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा...

Ghaziabad Tragic sucide: ‘सब कुछ सच है…’ मौत से पहले तीन बहनों की आखिरी डायरी, कोरियन गेम केस में हुआ कौन सा बड़ा खुलासा

Ghaziabad Tragic sucide: ‘सब कुछ सच है…’ मौत से पहले तीन बहनों की आखिरी डायरी, कोरियन गेम केस में हुआ कौन सा बड़ा खुलासा

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad Tragic Incident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

Ghaziabad News

Ghaziabad News : राजनगर एक्सटेंशन पर GDA की बड़ी कार्रवाई, शराब की दुकानें सील

by Gulshan
October 4, 2025

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ गाजियाबाद...

Ghaziabad News

Ghaziabad News : कविनगर रामलीला मैदान से दिल दहला देने वाला हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर!

by Gulshan
September 30, 2025

Ghaziabad News : कविनगर रामलीला मैदान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हुआ यूं कि देर...

Next Post
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर आज चलने के लिए भी सहारा ढूंढ रहे हैं Vinod Kambli की दर्द भरी दास्तान

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर आज चलने के लिए भी सहारा ढूंढ रहे हैं Vinod Kambli की दर्द भरी दास्तान

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट के अयोग्य घोषित होने के मामले पर लोकसभा में जमकर हंगामा, खेल मंत्री देंगे बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist