Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गाजीपुर एनकाउंटर पर अफजाल अंसारी के सवाल- योगी आदित्यनाथ को बताया ग्राम प्रधान पद के लिए भी बेकार

गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ में आरपीएफ जवानों की हत्या के आरोपी मोहम्मद जाहिद के मारे जाने के बाद मामला गरमा गया है। इस घटना के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

by Mayank Yadav
September 26, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Afzal Ansari
Share on FacebookShare on Twitter

Afzal Ansari: गाजीपुर एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार की नीतियों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों ने एनकाउंटर की वैधता और कानून के दुरुपयोग पर चिंता जताई है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है।

गाजीपुर एनकाउंटर पर उठाए सवाल

गाजीपुर में हाल ही में हुए पुलिस एनकाउंटर में मोहम्मद जाहिद को ढेर कर दिया गया था। जाहिद पर आरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल होने का आरोप था। इस मुठभेड़ के बाद से प्रदेश में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे ‘फर्जी’ करार दिया।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

UP Fire Safety Audit:अलीगंज अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त! पूरे यूपी में फायर सेफ्टी का मेगा अभियान, बेसमेंट में कोचिंग पर लगेगी रोक

June 24, 2026
Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री योगी, 23 जून के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री योगी, 23 जून के सभी कार्यक्रम किए रद्द

June 22, 2026

"योगी आदित्यनाथ एक महंत हो सकते हैं, पुजारी मठाधीश और पूजन प्रक्रिया के विशेषज्ञ हो सकते हैं ,उनका सरकार चलाने से क्या मतलब? ग्राम प्रधानी भी चलाने योग्य नहीं हैं" : अफजाल अंसारी जी, सांसद, गाज़ीपुर pic.twitter.com/PLxBsMKfO8

— Samajwadi Party: Prahari (@SP_Prahari) September 26, 2024

Afzal Ansari ने कहा, “अखिलेश यादव हमेशा कहते हैं कि पुलिस को कानूनन किसी का एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है। फर्जी एनकाउंटर कर के किसी को घर से ले जाकर गोली मार दी जाती है। कभी किसी के पैर में, तो कभी किसी के सिर में गोली मार दी जाती है।”

योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला

Afzal Ansari ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “योगी आदित्यनाथ महंत हो सकते हैं, पुजारी और मठाधीश हो सकते हैं, लेकिन उन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। वह तो ग्राम प्रधानी भी चलाने के योग्य नहीं हैं।”

92 साल के हुए Manmohan Singh, पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की कामना, जानिए किसने-क्या कहा…

उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि योगी सरकार के दौरान पुलिस द्वारा की जा रही एनकाउंटर की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं।

ठाकुर को मारने का भी आरोप

अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि जब लोगों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर पर सवाल उठाना शुरू किया, तब प्रशासन ने जातीय संतुलन बनाने के लिए एक ठाकुर को भी मार दिया। उन्होंने कहा, “पहले जो हत्या हुई, वह भी अपराध है, और अब जो हुआ, वह भी हत्या है। दोनों मामलों में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।”

सपा का समर्थन

इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी पुलिस की एनकाउंटर पॉलिसी का विरोध कर चुके हैं। अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ितों के पक्ष में खड़ी है और वह इस मुद्दे पर न्याय की मांग करती है।

Tags: Afzal AnsariGhazipur EncounterYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

UP Fire Safety Audit:अलीगंज अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त! पूरे यूपी में फायर सेफ्टी का मेगा अभियान, बेसमेंट में कोचिंग पर लगेगी रोक

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Aliganj Fire Incident: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए इसे पूरे उत्तर...

Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री योगी, 23 जून के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Lucknow Fire Incident: लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में मुख्यमंत्री योगी, 23 जून के सभी कार्यक्रम किए रद्द

by Sadaf Farooqui
June 22, 2026

Lucknow Fire Incident,: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद Yogi Adityanath ने 23 जून को प्रस्तावित...

UP Property News: अब हर जमीन को मिलेगी यूनिक ID, रजिस्ट्री के बाद खुद होगा नामांतरण, योगी सरकार की बड़ी तैयारी

UP Property News: अब हर जमीन को मिलेगी यूनिक ID, रजिस्ट्री के बाद खुद होगा नामांतरण, योगी सरकार की बड़ी तैयारी

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

UP Property News: उत्तर प्रदेश में जमीन, मकान और दुकान के मालिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य...

Ram Mandir Donation Case: 15 दिन में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा, बोले सीएम योगी, बेटियों के लिए बनेगी PAC की विशेष बटालियन

Ram Mandir Donation Case: 15 दिन में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा, बोले सीएम योगी, बेटियों के लिए बनेगी PAC की विशेष बटालियन

by SYED BUSHRA
June 19, 2026

Ram Mandir Donation Case: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास...

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

NEET 2026 अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPSRTC ने आदेश जारी किए।

by Sadaf Farooqui
June 18, 2026

NEET 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट यूजी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए...

Next Post
mayawati , yogi adityanath

UP Politics : योगी राज में हो रहा भटकाने का काम, सरकार के इस फैसले का मायावती ने किया विरोध

Chirag Paswan

क्या यूपी में जलेगा चिराग? क्या कौशाम्बी में पासवान लड़ेंगे चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist